{"_id":"6a28e39fc2db3e57920d54b5","slug":"safety-alarm-in-agra-411-hoardings-lack-structural-certificates-after-major-hoarding-mishap-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरनाक हैं लोहे के ये जाल: 411 होर्डिंग और रूफटॉप कमजोर, प्रमाणपत्र नहीं दिया; नगर निगम ने दिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरनाक हैं लोहे के ये जाल: 411 होर्डिंग और रूफटॉप कमजोर, प्रमाणपत्र नहीं दिया; नगर निगम ने दिए नोटिस
Wed, 10 Jun 2026 09:40 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 10 Jun 2026 09:40 AM IST
सार
सेंट जोंस चौराहे पर कार पर होर्डिंग गिरने की घटना के बाद आगरा में लगे होर्डिंगों की सुरक्षा पर सवाल उठ गए हैं। नगर निगम के अनुसार 821 अनुमत होर्डिंगों में से 411 के लिए अब तक स्ट्रक्चरल सेफ्टी प्रमाणपत्र जमा नहीं किए गए हैं, जिसके चलते संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
रूफटॉप होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सेंट जोंस कॉलेज चौराहे पर कार पर होर्डिंग गिरने की घटना ने शहर में लगे यूनिपोल और रूफटॉप होर्डिंग की मजबूती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर की सड़कों पर नगर निगम की अनुमति प्राप्त 821 रूफटॉप और यूनिपोल लगे हैं, जबकि अवैध रूप से लगे होर्डिंगों की संख्या हजारों में है। इनमें से केवल 410 ने ही स्ट्रक्चर के लिए दिया जाने वाला प्रमाणपत्र नगर निगम में जमा किया है। बाकी 411 होर्डिंग कितने कमजोर हैं, इसकी जानकारी विज्ञापन एजेंसियों ने दाखिल नहीं की है। इन सभी को निगम ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
आगरा नगर निगम सीमा में 463 यूनिपोल, 200 पेंसिल पोल और 158 रूफटॉप होर्डिंग लगे हैं। आंधी में हरीपर्वत चौराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा और कारगिल चौराहे पर होर्डिंग गिरने के कारण पूर्व में हादसे हो चुके हैं। इसके बाद ही नगर निगम ने इनके स्ट्रक्चर की मजबूती के लिए प्रमाणपत्र लेना शुरू किया। विज्ञापन एजेंसियों ने अब तक 411 होर्डिंगों और रूफटॉप के लिए प्रमाणपत्र दाखिल नहीं किए हैं।
सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि जिन एजेंसियों ने अब तक प्रमाणपत्र नहीं दिए हैं, उन्हें नोटिस दिए गए हैं। उनसे जवाब मांगा गया है। प्रमाणपत्र लेने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब जीपीएस के साथ ही स्ट्रक्चर प्रमाणपत्र के फोटो दाखिल करने होंगे। हर नट-बोल्ट के बारे में बताना होगा।