फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Safai karamcharis strike ends on fifth day

Agra News: पांचवें दिन सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म हुई

Sun, 05 Mar 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 Mar 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Safai karamcharis strike ends on fifth day
कासगंज। वेतन आदि की मांगों को लेकर स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ पिछले कई दिनों से हड़ताल पर चल रहा था। इस हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई। रविवार की देर सायं हड़ताली कर्मचारियों से प्रशासनिक व नगरपालिका के अधिकारियों की वार्ता हुई। जिसके बाद हड़ताल समाप्त हुई। शनिवार की देर रात्रि तक ही सफाईकर्मी नेताओं के साथ वार्ता चली, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका था। कर्मचारी 366 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दैनिक वेतन की मांग कर रहे थे। वार्ता में प्रशासन निर्धारित मानकों के अनुसार वेतन देने पर सहमत हुआ। वहीं सफाईकर्मियों को वेतन का भुगतान आज से शुरू करने का भरोसा दिया गया। इसके अलावा 15 मार्च तक पूरा बकाया वेतन देने का निर्णय हुआ। हड़ताली कर्मचारी वार्ता के अनुसार सहमत हो गए और पर्व को देखते हुए हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। सफाईकर्मियों की वार्ता एसडीएम पंकज कुमार, नगरपालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी एसडीएम विनोद जोशी व नगरपालिका प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ हुई। कर्मचारियों को जूस पिलाकर हड़ताल वापस कराई गई। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सोनू भंडारी ने बताया कि वार्ता में मांगे मान लेने के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed