{"_id":"5dc7f39a8ebc3e5af6565e6a","slug":"sadhvi-ritambhara-statement-over-ayodhya-verdict","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संतों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया सत्य की जीत, साध्वी ऋतंभरा ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया सत्य की जीत, साध्वी ऋतंभरा ने कही ये बात
Sun, 10 Nov 2019 04:55 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 10 Nov 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
साध्वी ऋतंभरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सत्य की जीत बताया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की पीठ को भी धन्यवाद दिया। संतों ने कहा कि यह फैसला ऐतिहासिक है।
साध्वी ऋतंभरा ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर हर्ष जताते हुए कहा कि आज फिर सत्य की जीत हुई है। इतनी बड़ा परिश्रम व तप प्रभु राम की कृपा से ही संभव हुआ है। प्रभु राम के मंदिर निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त हो पाया है
रामजन्म भूमि न्यास के सदस्य रहे महंत ब्रजबिहारी दास महाराज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बहुत ही समझ के साथ फैसला सुनाया है। यह फैसला सभी को मान्य होना चाहिए। राममंदिर आंदोलन के दौरान सवा रुपैया दे देे भैया राम सिला के नाम पर... का जो नारा था, वह आज सार्थक हो गया।

रामजन्म भूमि आंदोलन से जुड़े महंत सुतीक्ष्णदास महाराज ने कहा कि जो 70 वर्षों से राम मंदिर निर्माण को लेकर जो रामभक्तों ने धैर्य रखा उसका फल आज मीठा मिला है।
अब प्रभु राम भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। रामजन्म भूमि उच्चाधिकार समिति के सदस्य महंत फूलडोल बिहारी दास ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रहित में बहुत ही अद्भुत निर्णय लिया। सनातन धर्म को सम्मान मिला है। अब जल्द ही विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शन मंडल की बैठक संतों की अध्यक्षता में की जाएगी।
रामजन्म भूमि न्यास समिति के सदस्य स्वामी रामदेवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जजों ने सही निर्णय दिया है। इस निर्णय से देश में एकता व अखंडता कायम होगी। रामजन्म भूमि उच्चाधिकार समिति के सदस्य महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि आज का दिन वास्तव में आनंद का दिन है।