{"_id":"66534cc7f618b2b29d05db49","slug":"sadhu-death-drank-water-at-shop-lay-down-to-rest-death-occurred-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: धूप में मोपेड से चलकर आए साधू ने दुकान पर पिया पानी, आराम करने के लिए लेटे...फिर न उठे; हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: धूप में मोपेड से चलकर आए साधू ने दुकान पर पिया पानी, आराम करने के लिए लेटे...फिर न उठे; हो गई मौत
Sun, 26 May 2024 08:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 26 May 2024 08:23 PM IST
सार
भीषण गर्मी और तेज धूप में मोपेड से चलकर आए साधू ने पानी पिया। इसके बाद वो लेट गए, लेकिन फिर नहीं उठे। लोगों ने देखा तो उनकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
मौत।
- फोटो : ANI
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी- खानवा मार्ग पर मोपेड से राजस्थान की ओर से आ रहे साधु धूप और गर्मी से बेहाल होकर एक दुकान पर रुक गए। पानी पीने के बाद वह वहीं लेट गए। लेटते ही उनकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीण लू और गर्मी से मौत होने की आशंका जता रहे हैं।
ग्राम सिरौली के नगला बंजारा पर शेर सिंह की दुकान की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोपहर में एक साधु ने पानी मांगा। जिस पर उन्होंने पानी पिलाया। पानी पीने के बाद ही तख्त पर साधु लेट गया। पहले तो वह समझते रहे कि साधु सो रहा है। पर, कई घंटे बाद नहीं उठने पर उन्होंने जगाने की कोशिश की, तो वह मृत हो चुके थे। प्रधान नरेश कुमार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मृतक के पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उनकी पहचान हो सके। पुलिस मोपेड के नंबर से शिनाख्त की कोशिश कर रही है।