फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sachin Tendulkar reached Agra with his wife saw Taj Mahal

Sachin Tendulkar: पत्नी संग आगरा पहुंचे सचिन तेंदुलकर, मोहब्बत की इमारत का किया दीदार; ताज की खूबसूरती में खोए

Thu, 15 Feb 2024 04:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Feb 2024 04:59 PM IST
सार

सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर ने ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान दोनों ही ताज की खूबसूरती में खोए हुए नजर आए। 

विज्ञापन
Sachin Tendulkar reached Agra with his wife saw Taj Mahal
पत्नी संग आगरा पहुंचे सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में वेलेंटाइन डे के अगले दिन अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर दुनिया में मुहब्बत की निशानी ताजमहल में पहुंचे। बृहस्पतिवार की दोपहर 3 बजे पहुंचे भारत रत्न सचिन तेंदुलकर एक घंटे तक ताज में रहे, जहां उन्होंने चर्चित डायना सीट पर पत्नी अंजलि के साथ फोटो खिंचवाए। सचिन के ताजमहल भ्रमण के दौरान भारी पुलिस फोर्स और निजी बाउंसर तैनात रहे।

विज्ञापन


    
 

एक तरफ संगमरमरी शाहकार और दूसरी ओर क्रिकेट के भगवान, एक साथ दोनों को देखकर ताजमहल आए सैलानी बेकाबू हो उठे। दोपहर में ताजमहल में सचिन तेंदुलकर के साथ फोटो खिंचवाने के लिए पर्यटकों में होड़ मच गई। सचिन की एक झलक पाने के लिए परेशान पर्यटक सेंट्रल टैंक के पास जमा होने लगे, लेकिन भारी पुलिस सुरक्षा के बीच सचिन और उनकी पत्नी को अलग से मुख्य गुंबद तक ले जाया गया। सचिन एक घंटे तक ताज में रहा, जहां उन्होंने ताजमहल की पच्चीकारी और इसका इतिहास जाना।

एयरपोर्ट पर भी ऑटोग्राफ के लिए मारामारी
बृहस्पतिवार दोपहर सचिन तेंदुलकर आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर ही यात्रियों ने उन्हें देखकर ऑटोग्राफ के लिए कहना शुरू कर दिया। सीआईएसएफ के सुरक्षा घेरे में सचिन बाहर निकले और तीन बजे शिल्पग्राम पहुंचे। सीआईएसएफ और एएसआई के साथ पुलिस अधिकारी सचिन के साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेकरार रहे। सचिन ने सैलानियों के सचिन सचिन के नारे लगाने पर हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed