{"_id":"582378be4f1c1ba16fb38fa6","slug":"rupee-aaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से नहीं रहेगी 100 के नोट की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से नहीं रहेगी 100 के नोट की किल्लत
कल से नहीं रहेगी 100 के नोट की किल्लत
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
rupee shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1000-500 रुपये के नोट बदलने की प्रक्रिया बैंक की शाखाओं में गुरुवार से शुरू हो रही है। जिले में 450 से ज्यादा बैंक शाखाओं में ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक 100 और 50 के नोटों की गड्डियां बैंकों की चेस्ट में पहुंचाने की कवायद की जा रही है। रिजर्व बैंक से 100 रुपये के नोटों को लाने वाली अधिकांश गाड़ियां रास्ते में हैं जो शाम तक पहुंच सकेंगी। ऐसे में गुरुवार दोपहर तक तो एक्सचेंज में समस्या रहेगी लेकिन शुक्रवार से नोट बदलने का काम पटरी पर आ जाएगा।
बुधवार को बैंकों में ग्राहकों के लिए कामकाज बंद रहा लेकिन गुरुवार के लिए बैंक कर्मचारियों ने व्यवस्थाएं कीं। नोटों की शॉर्टिंग के साथ शाखाओं में नोटों की उपलब्धता जांची गई। रिजर्व बैंक से नए नोटों की डिलीवरी पुलिस सुरक्षा के चलते लेट हुई है। ऐसे में कई जगहों पर नोट दोपहर बाद ही पहुंच पाएंगे। फिलहाल बैंकों में 100 रुपये के नोट ही मिलेंगे। 500-1000 रुपये के नए नोटों की उपलब्धता बैंकों में तीन से चार दिन के बाद हो सकेगी। बैंक प्रबंधकों से नोट बदलने के प्रारूपों को पर्याप्त संख्या में रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्राहकों को दिक्कत न आए।
कैश एक्सचेंज में कर्मचारी और काउंटर बढ़ेंगे
500-1000 रुपये के नोट बदलने के लिए बैंकों में गुरुवार को ग्राहकों का सैलाब उमड़ेगा। ऐसे में बैंकों को अतिरिक्त काउंटर लगाने के साथ अतिरिक्त कर्मचारियों को भी तैनात करने को कहा गया है। लीड बैंक मैनेजर पंकज सक्सेना के मुताबिक, सामान्यतौर पर बैंक में दो कैश काउंटर होते हैं लेकिन नई परिस्थितियों में गुरुवार के लिए एक्सचेंज काउंटर अलग से लगाया जाएगा। जिन बैंकों में कर्मचारियों की कमी है, वहां भी कर्मचारी भेजे जाएंगे। सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को कहा गया है कि वह शाखाओं की मॉनिटरिंग करें और जहां भी भीड़ हो, उसके मुताबिक अपने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं। बैंकिंग के अन्य कार्यों में लगे कर्मचारियों को भी कैश और एक्सचेंज काउंटर में ड्यूटी देने के लिए तैयार किया गया है।