{"_id":"58519e3a4f1c1b7c7c649b90","slug":"rupee-500-band","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आधी रात से बंद होगा 500 के नोट का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आधी रात से बंद होगा 500 के नोट का इस्तेमाल

Updated Thu, 15 Dec 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Rupee shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को टोल टैक्स, बिजली बिल या दवा खरीदने जैसे जरूरी कामों में 500 रुपये के बंद नोट के इस्तेमाल करने की रियायत आज आधी रात से खत्म हो जाएगी। पेट्रोल पंप और रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा 10 दिसंबर से ही खत्म हो चुकी है। अब अगर 500 रुपये के बंद नोट आपके पास हैं तो यह बैंक खाते में ही जमा किए जा सकेंगे।
नोटबंदी के बाद वित्त मंत्रालय ने सरकारी अस्पताल, एलपीजी सिलेंडर, स्मारकों के टिकट, बिजली बिल, पानी बिल, सरकारी दुकानों से बीज, सरकारी स्कूलों की फीस, 500 रुपये तक प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज, टोल प्लाजा पर ही बंद नोटों के इस्तेमाल की छूट दी थी।
टोल बैरियर नहीं ले रहे थे बंद नोट
15 दिसंबर तक टोल टैक्स पर बंद नोट चलने की रियायत रिजर्व बैंक ने दी थी, लेकिन टोल बैरियर 500 के नोट ले ही नहीं रहे। टोल बैरियर वाहन चालकों से 200 रुपये से ज्यादा के टैक्स पर ही 500 का बंद नोट ले रहे थे। इससे कम टोल टैक्स पर वह 50, 100 रुपये के नोट ही चालकों से ले रहे हैं।
विज्ञापन
16 तक जमा करना होगा ब्योरा
आठ नवंबर को नोटबंदी के एलान के बाद बैंकों ने 10 नवंबर से काम करना शुरू किया। रिजर्व बैंक ने तय प्रोफार्मा बनाकर सभी बैंकों को भेजा था, जिसमें उन्हें हर शाम को बंद हुए 500/1000 रुपये के जमा नोटों की संख्या और बैंक से दिए गए कैश का ब्योरा भेजना था। कई बैंकों खासकर प्राइवेट बैंकों ने ऐसा नहीं किया। रिजर्व बैंक ने अब 10 नवंबर से नौ दिसंबर तक जमा नोटों का ब्योरा भेजने के लिए 16 दिसंबर तक का आखिरी वक्त दिया है। 10 से 16 दिसंबर की रिपोर्ट 23 दिसंबर और 17 से 30 दिसंबर तक की रिपोर्ट के लिए छह जनवरी तक का वक्त दिया है।
खूब जमा हो रहा आयकर में एडवांस टैक्स
वित्तीय वर्ष के लिए 15 दिसंबर को तिमाही एडवांस टैक्स जमा करने की तारीख होने के कारण शहर के उद्यमी खूब टैक्स जमा कर रहे हैं। आयकर नियमों में संशोधन और काले धन के खिलाफ चल रही मुहिम के चलते उद्यमियों ने बीते साल से कहीं ज्यादा एडवांस टैक्स जमा कराया है। बीते सालों में दिसंबर में एडवांस टैक्स से पहले आयकर विभाग उद्यमियों पर सर्वे और सर्च की कार्रवाई करता रहा है, लेकिन इस साल सर्वे की तादात बीते साल से आधी से भी कम है। नोटबंदी के बाद ई-फाइलिंग करने वाले आयकरदाता नेटबैंकिंग के जरिए एडवांस टैक्स जमा कर रहे हैं। 98 फीसदी से ज्यादा लोग नेट बैंकिंग ही अपना रहे हैं। इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंट्ेंट्स आफ इंडिया, आगरा शाखा अध्यक्ष सीए अमित बंसल के मुताबिक, आयकर विभाग को बीते साल से कहीं ज्यादा एडवांस टैक्स 15 दिसंबर के बाद मिल जाएगा।