फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Runners wearing traditional attire

Agra News: पारंपरिक परिधान पहनकर दौड़े धावक

Wed, 28 Jan 2026 03:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Runners wearing traditional attire
तृतीय प्रोमो रन
आगरा। आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन और नगर निगम की ओर से आगरा ताज हाफ मैराथन के प्रचार के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर तृतीय प्रोमो रन का आयोजन किया गया। संजय प्लेस स्थित नगर निगम पार्क से शुरू हुई तीन किमी. दौड़ में धावक पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर दौड़ते हुए सामाजिक एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर और विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने झंडा फहराने के बाद धावकों का उत्साहवर्धन किया। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार व सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने फ्लैग दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। संचालन दीपक नेगी और आरती महरोत्रा ने किया।डॉ. विकास मित्तल और डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि 8 फरवरी को एकलव्य स्टेडियम से आगरा ताज हाफ मैराथन का आगाज होगा। इच्छुक धावक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस दौरान आयोजन कमेटी के अध्यक्ष संदीप ढल, गोपाल शर्मा, आवेग मित्तल, भरत सारस्वत, महेश सारस्वत, जय यादव, डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. वर्षा गुप्ता, सर्वेश, तुषार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed