फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   run bicycle, save enviournment

साइकिल चलाओ, पर्यावरण बचाओ

Mon, 14 Dec 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Mon, 14 Dec 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
run bicycle, save enviournment
साइकिल चलाइए, पर्यावरण बचाइए ... यही संदेश दिया जन जागरूकता के लिए निकाली गई साइकिल रैली ‘साइक्लोथोन’ ने। स्मार्ट सिटी बनने जा रहे अपने शहर को क्लीन एंड ग्रीन भी बनाने का नारा लेकर 1500 पर्यावरण प्रेमी साइकिल से 25 किलोमीटर चले। इनमें एयरफोर्स वारियर्स, उनकी पत्नियां और बच्चे भी शामिल रहे। साइक्लोथोन ने स्वच्छ भारत अभियान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

इस अनूठे अभियान की रूपरेखा तैयार की एयर फोर्स वाइव्स वेल्फेयर एसोसिएशन (एएफडब्यूडब्लूए) ने। एसोसिएशन (स्थानीय) की अध्यक्ष ललिता श्रीनिवासन के नेतृत्व में एयरफोर्स स्टेशन से सुबह 8:30 बजे रैली शुरू हुई।
विज्ञापन

एयर कमोडोरे एस. श्रीनिवासन विशिष्ट सेवा मेडल वायु आफिसर कमांडिंग ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां से आगरा फोर्ट, शाहजहां गार्डन तक का सफर तय किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि रैली का उद्देश्य ‘फन फिटनेस राइड’ और ‘गो ग्रीन राइड’ के साथ दैनिक जीवन में साइकिल के अधिकाधिक  इस्तेमाल का संदेश देना था, ताकि डीजल पेट्रोल की गाड़ियां कम चलें। इनसे निकलने वाला धुआं पर्यावरण को जहरीला बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली का समापन एक बजे हुआ। इस मौके पर ललिता श्रीनिवासन ने पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का साइकिल देकर हौसला बढ़ाया। आयोजन को ग्रुप कैप्टन आईजे हरपाल ने प्रशासनिक और विंग कमांडर जय किशन ने तकनीकि सहयोग प्रदान किया। नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह और आकांक्षा समिति की अध्यक्ष संगीता भटनागर भी मौजूद रहीं।
कई जगह स्वागत
साइक्लोथोन में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के परिवार भी पहुंचे। समाजसेवी संस्थाओं ने रास्ते में रैली का स्वागत किया। कई जगह पेयजल की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed