फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ruckus and stone pelting in firozabad before arrival of cm yogi

शाह-योगी के आगमन से पहले फिरोजाबाद में बवाल, पथराव

Thu, 28 Dec 2017 02:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 28 Dec 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
ruckus and stone pelting in firozabad before arrival of cm yogi
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फिरोजाबाद में आगमन से पहले गुरुवार को बवाल हो गया। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को फिरोजाबाद आएंगे। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने सरकारी वाहनों पर पथराव कर दिया। पुलिस ने कई को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 दिसंबर को फिरोजाबाद आएंगे। वे यहां भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डा. अनिल जैन के पिता की पुण्य स्मृति में आयोजित सेवा उत्सव में भाग लेंगे। यहां दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित करेंगे। 
विज्ञापन


केएस ग्रुप द्वारा प्रस्तावित चैरेटेबिल हास्पीटल का शिलान्यास भी करेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी फिरोजाबाद आएंगे। शाह के आगमन से पहले ही भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने सुहागनगरी में डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ruckus and stone pelting in firozabad before arrival of cm yogi
पथराव - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शाह से पहले मुख्यमंत्री आ आएंगे। वे यहां हैलीपेड पर शाह की अगवानी करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर आगरा रेंज का फोर्स बुलाया गया। 

मुख्यमंत्री के लिए जिला अस्पताल में सेफ हाउस बनाया गया है। चार जिलों से चिकित्सकों की टीम बुलाई गई है। गुरुवार को यूपी के खेल मंत्री चेतन चौहान भी पहुंचने वाले हैं। 

ruckus and stone pelting in firozabad before arrival of cm yogi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले गुरुवार को शिकोहाबाद में युवाओं ने रोजगार की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया। युवाओं ने सीएम योगी और पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए और पुतला फूंका। प्रदर्शन करते-करते युवा बेकाबू हो गए और उन्होंने वाहनों पर पथराव करना शुरू कर दिया। 

ऐसे में कई रोडवेज बसों और अन्य वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने आई पुलिस पर भी पथराव किया गया। सूचना पर भारी संख्या में फोर्स मौके पहुंचा और पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। मौके से 12 से अधिक युवा हिरासत में लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed