फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RTO notice to the manager of St. George's School reply sought in three days

Agra: सेंट जॉर्जेज स्कूल के प्रबंधक को आरटीओ का नोटिस, तीन दिन में मांगा गया जवाब

Fri, 04 Jul 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Jul 2025 10:00 AM IST
सार

 बच्चों सहित स्कूली वैन नाले में गिरने के मामले में संभागीय परिवहन विभाग ने सेंट जॉर्जेज स्कूल यूनिट-2 के प्रबंधक को नोटिस दिया है। तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। 
 

विज्ञापन
RTO notice to the manager of St. George's School reply sought in three days
आगरा आरटीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बच्चों सहित स्कूली वैन नाले में गिरने के मामले में संभागीय परिवहन विभाग ने सेंट जॉर्जेज स्कूल यूनिट-2 के प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। तीन दिन में आरटीओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं जांच कर 6 वाहनों का चालान और 2 को जब्त किया गया है।
विज्ञापन


सेंट जॉर्जेज स्कूल के बाहर बच्चों से भरी वैन नाले में गिर गई। यह गनीमत रही कि नाले में अधिक पानी नहीं था, जिससे बच्चों को आसानी से बाहर निकाला जा सका। इस मामले पर आरटीओ के स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधक को घटना पर नोटिस जारी किया गया है, तीन दिन में जवाब देना है। पहली बार किसी स्कूल को आरटीओ की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। इससे पहले अधिकतर स्कूल प्रबंधक वाहन की जिम्मेदारी लेने से मना कर बच जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ (प्रवर्तन) अखिलेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 6 स्कूल वैन का चालान किया गया, 2 को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। स्कूल प्रबंधक को नोटिस दिया गया है। इसका जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed