फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rto

नियम एक माह का लेकिन डेढ़ माह में बन रहे डीएल

Tue, 16 Jul 2019 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
rto
15एमएनपी-05-कलक्ट्रेट स्थित आरटीओ कार्यालय पर ड्राइवर लाइसेंस के लिए लगी लाइन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शासन ने ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने के लिए शुरू की गई ऑनलाइन प्रक्रिया की सुस्त रफ्तार आवेदकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। डीएम बनाने का नियम एक माह का है, लेकिन इसे बनाने में डेढ़ माह का समय लग रहा है। इस दौरान 2143 आवेदन निलंबित पड़े हैं।
विज्ञापन

आवेदक दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। निर्धारित समय मेें उनके डीएल बनना तो दूर कार्यालय में फोटो तक नहीं खिच पा रहे हैं। शासन ने डीएल बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कराई है। इसके तहत आवेदक को संपूर्ण औपचारिकताएं पूरी करकेे ऑनलाइन आवेदन करने के बाद हार्डकापी एआरटीओ कार्यालय में जमा करानी होती है।
विज्ञापन

हार्डकापी कार्यालय में जमा कराने के बाद आवेदक को फोटो खिंचाने के लिए कार्यालय से समय दिया जाता है। समय सीमा में सभी आवेदकों के फोटो नहीं खिच पाने के कारण उनको कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कार्यालय में फोटो खींचने की व्यवस्था के तहत एक दिन में 70 से 100 आवेदकों के ही फोटो खिंच पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय लंबे समय से चर्चाओं में रहा है। कार्यालय में पूरे दिन दलालों का जमावड़ा रहता है। दलाल के माध्यम से कार्यालय का हर काम आसानी से हो जाता है। कलक्ट्रेट परिसर में बने एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण करके अव्यवस्थाओं पर डीएम नाराजगी भी जता चुके हैं।
सिटीजन चार्टर के अनुसार आवेदक द्वारा डीएल बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 30 दिन में डीएल जारी हो जाना चाहिए, लेकिन स्थानीय व्यवस्थाओं के चलते आवेदकों को एक माह में डीएल नहीं मिल पा रहे हैं।
सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में एआरटीओ राजेश कर्दम अवकाश पर चल रहे हैं। एआरटीओ के अवकाश पर होने केे कारण फिटनेस के 106 मामले लंबित हैं। जबकि वाहन मालिकों को समस्त औपचारिकताएं पूरी करने केे बाद कार्यालय से दूसरे दिन ही फिटनेस प्रमाणपत्र मिल जाता है।
डीएल बनवाने के लिए 15 दिन पहले ऑनलाइन आवेदन किया है। फोटो खिंचाने के लिए दो बार कार्यालय पहुंचे, लेकिन लाइन लंबी होने के उनका कारण फोटो दूसरी बार भी नहीं खिंच पाया। -राहुल कुमार
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद दो बार फोटो खिंचाने के लिए एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। 10 दिन पहले किए गए आवेदन की फाइल पर तारीख मिलने के बाद भी दोनों बार फोटो नहीं खिंचा।- सतेंद्र सिंह
बीस दिन पहले डीएल बनवाने के लिए आवेदन किया है। तीन बार फोटो खिंचाने के लिए एआरटीओ कार्यालय पहुंचा, हर बार लाइन लंबी होने के कारण उनका तीसरी बार भी फोटो नहीं खिंच सका।- वीरेंद्र कुमार
डीएल बनवाने के लिए फोटो खिंचाने को कार्यालय में लंबी लाइन लगती है। वहां भी दलालों वाली फाइलों के फोटो पहले खींचे जाते हैं। लाइन में लगने वालों को परेशानी होती है।-नीरज कुमार

डीएल निर्धारित प्रक्रिया के तहत जारी हो रहे हैं। आवेदक की फोटे उसी दिन खिंच जाए, जिस दिन की तारीख दी गई है, इसके लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे।- कौशलेंद्र यादव, प्रवर्तन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed