{"_id":"60cf20b28ebc3e32cd742a82","slug":"rte-lottery-of-second-phase-1233-children-selected","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा: आगरा के निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए दूसरी लॉटरी में 1233 बच्चे चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा: आगरा के निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए दूसरी लॉटरी में 1233 बच्चे चयनित
Mon, 21 Jun 2021 01:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:04 AM IST
सार
बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव का कहना है कि विद्यार्थियों ने जिन स्कूलों को चुना है, उनको सोमवार से बच्चों के प्रवेश के लिए पत्र भेजा जाएगा। वहीं, तीसरे चरण की लॉटरी के लिए आवेदन 24 जून से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए दूसरी लॉटरी भी निकाल दी गई है। इसमें 1233 बच्चों का चयन किया गया है। कुल 3840 बच्चों की ओर से ऑनलादन आवेदन किया गया था। सत्यापन के बाद 3119 आवेदन सही पाए गए थे। सभी को लॉटरी की प्रक्रिया में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
चयनित सभी 1233 बच्चों की सूची का अनुमोदन कराने के बाद जारी कर दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी के दोनों कार्यालयों के साथ नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चयनित बच्चों की सूची चस्पा कर दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव का कहना है कि विद्यार्थियों ने जिन स्कूलों को चुना है, उनको सोमवार से बच्चों के प्रवेश के लिए पत्र भेजा जाएगा। वहीं, तीसरे चरण की लॉटरी के लिए आवेदन 24 जून से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
पहली लॉटरी में चयनित बच्चों का नहीं हो पाया प्रवेश
आरटीई की पहली लॉटरी पांच अप्रैल को निकाली गई थी। इसके लिए 4840 आवेदन किए गए थे। सत्यापन के बाद 4061 सही पाए गए थे। लॉटरी में 2168 बच्चों का चयन किया गया था। दो माह बाद भी बच्चों को स्कूलों में प्रवेश नहीं मिल पाया है। अभी करीब 50 फीसदी बच्चे रह गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि स्कूलों के बंद रहने और कुछ स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश किए जाने से सभी के प्रवेश नहीं हो पाए हैं। स्कूलों को जल्द से जल्द प्रवेश लेने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: फादर्स डे: वे नहीं हैं पर उनका हौसला साथ है...अपनों की यादों से जीवन में आगे बढ़ने हिम्मत ले रहे लोग, पढ़िए इनकी कहानी
कासगंज में अलर्ट: गंगा में आ सकता है उफान, हरिद्वार से छोड़ा गया 3.87 लाख क्यूसेक पानी
आगरा कोरोना वायरस: घट रहा संक्रमण, 17 मरीज ठीक हुए, पांच और नए मिले