{"_id":"5a0164aa4f1c1b8e698b9bae","slug":"rss-will-help-bjp-for-clearing-differences-among-workers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी निकाय चुनावः टिकट न मिलने से रूठे भाजपाइयों को मनाएगा आरएसएस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी निकाय चुनावः टिकट न मिलने से रूठे भाजपाइयों को मनाएगा आरएसएस
पुनीत शर्मा/अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
RSS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में टिकट न मिलने से रूठे भाजपाइयों को मनाने के लिए अब संघ की टीम उतरेगी। कार्यकर्ताओं की नाराजगी से पार्टी को होने वाले नुकसान का गणित समझाकर शांत किया जाएगा। पार्षद के टिकट को लेकर कार्यकर्ताओं में ज्यादा आक्रोश है। संघ के दिग्गज मानते हैं कि इससे कहीं न कहीं नुकसान पार्टी को ही होने वाला है।
प्रदेश में तीन चरणों में होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। एक दो जगह को छोड़ दिया जाए तो मेयर के लिए उम्मीदवार फाइनल हो चुके हैं। नगरपालिका अध्यक्ष और नगरपालिका चेयरमैन के प्रत्याशी भी तय हो चुके हैं और नामांकन करा रहे हैं, लेकिन टिकट न मिलने से नाराज भाजपाई अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी से लड़ने के लिए नामांकन करा रहे हैं।
मथुरा में भी यह स्थिति बन रही है। जबकि कुछ लोगों ने मुख्यालय को लिखकर भेज दिया है कि उनकी उपेक्षा की गई है लिहाजा वह चुनाव में खामोश रहेंगे। इस प्रकार की बढ़ती शिकायतों ने भाजपा मुख्यालय की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि जो लोग चुनाव में खामोश रहने की बात कर रहे हैं उनके पीछे अच्छा खासा जनाधार बताया जा रहा है।

प्रचारक और क्षेत्रीय प्रचारकों को जिम्मेदारी
rss
- फोटो : अमर उजाला
अगर यह लोग किसी दूसरे प्रत्याशी को सहयोग कर गए या फिर अपनी पार्टी के प्रत्याशी के साथ मैदान में नहीं आए तो कहीं न कहीं पार्टी को ही नुकसान हो सकता है। नाराज लोगों में एक बड़ी संख्या ऐसे नेताओं की है जो कहीं न कहीं संघ से जुड़े रहे हैं।
लिहाजा इन लोगों को मनाने के लिए संघ जुट गया है। प्रचारक और क्षेत्रीय प्रचारकों को कमान सौंपी गई है। मथुरा, बरेली, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, बुलंदशहर और गोरखपुर समेत अधिकांश जनपदों में दिग्गज टिकट न मिलने से नाराज हैं। अब इन सभी को मनाने के लिए संघ की टीम मैदान में उतर रही है।

सभी प्रभारी मंत्रियों को भी दी गई जिम्मेदारी: श्रीकांत शर्मा
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने कहा
- फोटो : अमर उजाला
टिकट को लेकर जहां भी असंतोष है वहां प्रभारी मंत्रियों से कहा गया है कि वह सभी को एक साथ बैठाकर नाराजगी दूर करें। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि जो भी प्रभारी मंत्री हैं सभी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है कि वह लोगों को समझाएं।