फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RSS officials and three others named in assault and vandalism case at BJP leader's shop

Agra News: भाजपा नेता की दुकान में मारपीट, तोड़फोड़ में संघ के पदाधिकारी समेत 3 नामजद

Tue, 20 Jan 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
RSS officials and three others named in assault and vandalism case at BJP leader's shop
जैतपुर में दुकान की तोड़ फोड़ के बाद के हालात
बाह। जैतपुर में 14 जनवरी को दुकान पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, तोड़फोड़, फायरिंग की घटना हुई थी। मामले में संघ के पदाधिकारी के साझीदार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब भाजपा नेता की तहरीर पर संघ के पदाधिकारी समेत 3 लोगों के खिलाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गुमानसिंह पुरा गांव के जयकिशोर ने पुलिस को बताया कि वह भाजपा के जिला मंत्री मानवेंद्र सिंह राठौड की मिठाई की दुकान पर कारीगर का काम करता है। 14 जनवरी को कुछ लोग दुकान में आए और काम कर रहे लोगों की पिटाई कर दी। दुकान के काउंटर तोड़ दिए। दुकान में हमला करने में करनपुरी के विजय चौधरी, जैतपुर के राजू बिधौलिया उर्फ राजकुमार, उनके बेटे अन्नू तथा 3-4 अज्ञात दुकान के सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे हैं। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी कि दुकान खोली तो गोली मार दूंगा। एसओ जैतपुर ने बताया कि तहरीर पर 3 नामजद और 3-4 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इससे पहले पुलिस ने दुकानदार राजकुमार की तहरीर पर अमन भदौरिया उर्फ अवनीश और 14 अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। नामजद आरोपी भाजपा के जिलामंत्री मानवेंद्र सिंह राठौड़ का साला बताया जा रहा है। किराए पर ली गई दुकान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में फतेहाबाद जिले के सेवा प्रमुख विजय चौधरी राजकुमार के साझीदार हैं। 14 जनवरी को दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट, तोड़फोड़, लूटपाट एवं फायरिंग का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस ने लूट और फायरिंग की घटना से इन्कार किया था। एसओ जैतपुर ने बताया कि दुकान पर कब्जे को लेकर ताला लगाने पर विवाद हुआ था। दुकान का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed