{"_id":"5de3f2bf8ebc3e54aa6b2b59","slug":"rss-leader-v-bhagaiah-said-narendra-modi-government-can-take-strict-decisions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संघ के सह सरकार्यवाह वी. भग्गैया ने कहा, और कड़े फैसले ले सकती है नरेंद्र मोदी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ के सह सरकार्यवाह वी. भग्गैया ने कहा, और कड़े फैसले ले सकती है नरेंद्र मोदी सरकार
Mon, 02 Dec 2019 12:44 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह वी. भग्गैया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह वी. भग्गैया ने रविवार को समन्वय बैठक में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के फैसलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और भी कड़े फैसले ले सकती है।
उन्होंने एनआरसी (नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजन आफ इंडिया) पर पूरे संघ परिवार को तैयार रहने के लिए कहा है। असम के बाद अब इसे पूरे देश में लागू करने की तैयारी है। इस दौरान पर्यावरण पर भी चिंता प्रकट करते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया।
कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में अपराह्न चार बजे से समन्वय की बैठक हुई। इसमें संघ के स्वयंसेवकों के साथ-साथ भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, सेवा भारती आदि संगठनों के प्रतिनिधि थे।

'जैसा हमने सोचा, वैसा काम कर रही सरकार'
परिचय के बाद सह सरकार्यवाह ने कहा कि हमने सोचा था, सरकार वैसा ही काम कर रही है। कई कड़े फैसले लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जल और वायु में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक पौधरोपण का आह्वान किया।
साथ ही शादी समारोह में फिजूल खर्च रोकने पर भी नसीहत दी। इससे पहले सुबह बस्ती प्रमुखों के साथ सह सरकार्यवाह ने बैठक की। इसमें उन्होंने अपनी-अपनी बस्तियों में संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए गतिविधियां बढ़ाई जाएं। ताकि लोग संघ के बारे में और अच्छी तरीके से जान और समझ सकें। जाति-धर्म को छोड़कर हिंदू एकजुट हों। साथ ही सद्भाव का संदेश दें।

'शाखाएं बढ़ाई जाएं'
सह सरकार्यवाह वी. भग्गैया ने संगठन श्रेणी की भी बैठक की। इसमें संघ की शाखाओं को बढ़ाने के लिए कहा गया। नए स्वयंसेवक तैयार किए जाएं। यहां भाईचारे का संदेश दिया जाए।
सरकार में सुनवाई न होने की भी शिकायतें
सूत्रों की मानें तो बैठक के दौरान कुछ स्वयंसेवकों ने सरकार में अपने ही काम न होने की शिकायत की। कहा कि तर्कसंगत कार्यों की सुनवाई अधिकारी नहीं कर रहे हैं।