फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rss Chief Mohan Bhagwat Meeting of Social Harmony Activity in Vrindavan

अब जातियों में बंटे समाज को नए रूप-रंग से संवारेगा संघ, मोहन भागवत ने दिए प्रचारकों को 'मंत्र'

Mon, 29 Jul 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 29 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rss Chief Mohan Bhagwat Meeting of Social Harmony Activity in Vrindavan
संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो)

बिरादरियों में बंटे हिंदू समाज को संगठित करने के लिए देश भर में संघ मुहिम चलाएगा। हर वर्ग में अपनी पैठ बनाने और राष्ट्रवाद का भाव पैदा करने के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे।

विज्ञापन


वृंदावन में चल रही दो दिवसीय सामाजिक सद्भाव बैठक के अंतिम दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सभी प्रचारकों से कहा कि वह हर बिरादरी के मुखिया से मिलकर उन्हें संघ की विचारधारा से जोडें। समाज में जो भी बुराइयां हैं उन्हें दूर करने के लिए साझा प्रयास होना चाहिए।
विज्ञापन


वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में चल रही दो दिवसीय अखिल भारतीय सामाजिक सद्भाव बैठक के अंतिम दिन प्रचारकों से कहा गया कि वह हर वर्ग में जाकर उनसे संपर्क करें। उनकी समस्या को सुनें। सामाजिक सद्भाव पैदा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज समाज में जितनी भी बिरादरियां हैं सभी ने अपने संगठन बना रखे हैं। हमारा मकसद उन तक पहुंचना होना चाहिए। उनके भीतर राष्ट्रवाद का भाव पैदा किया जाए। जगह-जगह कार्यक्रम कराकर लोगों को समझाया जाए कि वह पहले हिंदू हैं और बाकी सब उसके बाद।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हमें हर वर्ग में अपने संबंध बनाने हैं। संबंध इस तरह के बनाए जाएं कि वह लोगों के घरों पर जाकर भोजन करें। उनके दुख दर्द में शामिल हों। समाज में जो भी कुरीतियां हैं उन्हें दूर किया जाए।

संघ प्रमुख ने सभी प्रचारकों से कहा कि समाज को संगठित करने के लिए सभी मिल-जुलकर काम करें। एक ऐसा समाज तैयार किया जाए जिसमें राष्ट्रवाद का भाव कूट-कूटकर भरा हो। संघ की शाखाएं बढ़ाने का भी संकल्प लिया गया। समापन सत्र में संघ के सर सह कार्यवाह भैया जी जोशी, दतात्रेय होसबोले, कृष्णगोपाल, सुरेश सोनी और सामाजिक सद्भाव प्रमुख अशोक बेरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed