फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rs 99,500 fraud from vegetable seller by becoming brother-in-law of neighbor

पड़ोसी का जीजा बनकर सब्जी विक्रेता से 99,500 रुपये की धोखाधड़ी

Sat, 05 Feb 2022 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Rs 99,500 fraud from vegetable seller by becoming brother-in-law of neighbor
आगरा। साइबर अपराधियों ने सब्जी विक्रेता अनिल कुमार को अपना शिकार बना लिया। आरोपी ने पड़ोसी किशोरी का जीजा बनकर बात की। इसके बाद खाते में रकम भेजने का झांसा दिया। ई-वालेट का नंबर ले लिया। रिक्वेस्ट मनी का मेसेज भेजकर खाते से पांच बार में 99,500 रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

फाउंड्री नगर निवासी अनिल कुमार का केनरा बैंक की नरायच शाखा में खाता है। बुधवार शाम तकरीबन सात बजे पड़ोस में रहने वाली किशोरी घर आई। उसने बताया कि जीजाजी का फोन आया है। वह खाते में 20 हजार रुपये भेज रहे हैं। ई-वालेट नहीं चला पाने के कारण वह अनिल से पूछने लगी।
विज्ञापन

अनिल ने उससे बात करने वाले से बात की। उसने कहा कि वह आपके खाते में 20 हजार रुपये भेज देगा। यह रकम निकालकर किशोरी को दे देना। इस पर अनिल राजी हो गए। उनके पास रिक्वेस्ट मनी के मेसेज आए। उन्होंने दो बार क्लिक कर दिया। उनके खाते से 40 हजार रुपये कट गए। इसका पता चलने पर उन्होंने फोन करने वाले से बात की। इस पर उसने रकम वापस करने की बात कही। इसके बाद फिर से मेसेज आए। इस बार उनके खाते से 59,500 रुपये निकल गए। यह देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित से एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर ओटीपी भी पूछने लगा। मगर, अनिल ने ओटीपी नहीं बताया। पीड़ित ने थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी है। मामले की जांच साइबर सेल को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed