फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rs 50 thousand reward on gangster who escaped from court premises in Agra

Agra News: कोर्ट परिसर से फरार हुए गैंगस्टर पर 50 हजार का इनाम, लापरवाही में दो पुलिसकर्मी निलंबित

Fri, 15 Jul 2022 12:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Jul 2022 12:58 AM IST
सार

फिरोजाबाद का रहने वाला गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय बुधवार को पुलिस अभिरक्षा से भाग गया था। वह पेशी पर लाया गया था। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

विज्ञापन
Rs 50 thousand reward on gangster who escaped from court premises in Agra
गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोर्ट परिसर से फरार हुए गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आईजी रेंज नचिकेता झा ने फरार गैंगस्टर विनय पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। धनराशि एक लाख रुपये करने की तैयारी है। एडीजी जोन राजीव कृष्ण की ओर से यह इनाम घोषित होगा। उधर, एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने प्रारंभिक जांच के बाद मुख्य आरक्षी अनुज प्रताप और दीवानी हवालात सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सिपाही अनुराग राणा को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


फिरोजाबाद का रहने वाला गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय बुधवार को पुलिस अभिरक्षा से भाग गया था। वह पेशी पर लाया गया था। सिपाही अनुज प्रताप उसे डकैती कोर्ट में लेकर जा रहा था। पुलिस का प्रारंभिक जांच में सिपाहियों की लापरवाही सामने आई है। गैंगस्टर के फरार होने में सिपाही अनुज की भूमिका भी संदिग्ध है। इस मामले में थाना न्यू आगरा में दो सिपाही सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। गैंगस्टर के साथी सोनू कुशवाहा को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन

फिरोजाबाद पुलिस भी तलाश में जुटी 

आगरा पुलिस की अभिरक्षा से फरार गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय तलाश में फिरोजाबाद की पुलिस भी जुटी है। बुधवार रात फिरोजाबाद पुलिस ने विनय श्रोत्रिय के रिश्तेदारों व परिचितों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया। विनय श्रोत्रिय के संपर्क में रहने वाले कुछ अपराधी किस्म के लोग परिवार के साथ घरों के ताले लगाकर फरार हो गए हैं। आगरा पुलिस ने फिरोजाबाद पुलिस से विनय और उसके संपर्क में रहने वाले अपराधियों के डोजियर (अभिलेख) मांगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजाबाद का रहने वाला है गैंगस्टर

लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव रुपसपुर निवासी विनय श्रोत्रिय लाइनपार थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद उसे आगरा और फिरोजाबाद तलाश रही है। गिरफ्तारी के लिए बुधवार रात फिरोजाबाद पुलिस ने विनय के संपर्क में रहने वाले अपराधियों के साथ उसके रिश्तेदारों पर भी शिकंजा कसा। हालांकि पुलिस को दूसरे दिन भी कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग सके। सूत्रों के अनुसार विनय के साथ ही जो अपराधी उत्तर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उनकी तलाश के लिए थाना उत्तर प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बुधवार रात दबिश दी थी। 

घरों में ताला लगा होने के कारण पुलिस के हाथ खाली रहे। वहीं देर रात पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए भी उठाया था। उससे पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिली थी। उधर विनय के रिश्तेदारों पर शिकंजा कसने के लिए आगरा पुलिस ने फिरोजाबाद पुलिस से उन अपराधियों के डोजियर मांगे हैं, जो विनय के संपर्क में रहते थे या फिर विनय के साथ अपराध करते हैं। इन अपराधियों के रिश्तेदारों पर भी पुलिस शिकंजा कसने के लिए कार्य योजना तैयार कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed