फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RPF special squad has recovered laptops and iPhones worth 30 lakhs from B6 coach of Tamil Nadu Express

आगरा: तमिलनाडु एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिले नौ लैपटॉप, पांच आईफोन, 36 मोबाइल, कीमत 30 लाख

Mon, 28 Mar 2022 04:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 04:25 PM IST
सार

आरपीएफ की स्पेशल स्क्वाड को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने तमिलनाडु एक्सप्रेस के बी 6 कोच से 30 लाख के लैपटॉप और आईफोन और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
RPF special squad has recovered laptops and iPhones worth 30 lakhs from B6 coach of Tamil Nadu Express
आरपीएफ की स्पेशल स्क्वाड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस में सोमवार की सुबह आरपीएफ के चेकिंग दल को एस-6 बोगी के टॉयलेट और सीटों के नीचे आठ बैगों में नौ लैपटॉप व एप्पल के आईपैड, पांच आईफोन, 36 एंड्रायड मोबाइल मिले हैं। आरपीएफ कर्मियों ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से मोबाइल, लैपटॉप के चोरी होने के बारे में पूछताछ की मगर किसी यात्री ने अपना दावा नहीं जताया। बरामद लैपटॉप व मोबाइलों की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


आरपीएफ के आगरा फोर्ट इंस्पेक्टर ओमप्रकाश यादव ने बताया कि सुबह दिल्ली से तमिलनाडु जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान टॉयलेट में दो पिट्ठू बैग मिले। छह अन्य बैग सीटों के नीचे छुपे मिले। 

विज्ञापन

सामान पर किसी भी यात्री ने नहीं किया दावा 

आरपीएफ ने बोगी में सवार यात्रियों से बैगों के बारे में पूछताछ की लेकिन किसी ने दावा नहीं जताया। बैगों को खोला गया तो नौ लैपटॉप व आईपैड, 36 एंड्रायड मोबाइल व पांच आईफोन मिले। तब तक ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंच चुकी थी। टीम ने आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचकर सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ के सहायक कमांडेंट डीके चौैहान ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी की। इंस्पेक्टर ने बताया कि मोबाइल व लैपटॉप कपड़ों में लपेटकर रखे गए थे। यह चोरी के प्रतीत होते हैं। इस बारे में दिल्ली, मथुरा, पलवल जीआरपी को जानकारी दी गई है। मोबाइल व लैपटॉप के मालिकों की तलाश की जा रही है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है।  

दिल्ली के छात्र का निकला एप्पल का आई पैड

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद माल में एक आईपैड दिल्ली के छात्र का है। उससे संपर्क हो गया है। चोरों ने ट्रेन से उड़ाया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि अन्य सामान भी चोरी का है क्योंकि कोई भी मोबाइल सीलबंद नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed