फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rpf caught illegal railway ticket Maker in ganjdundwara

अवैध रूप से रेलवे टिकट बनाते पकड़ा युवक, फर्जी तरीके से बुक कर चुका था लाखों की टिकट

Wed, 31 Jul 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 31 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
rpf caught illegal railway ticket Maker in ganjdundwara
अवैध रूप से रेलवे टिकट बनाते पकड़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
रेलवे सुरक्षा बल ने गंजडुंडवारा इलाके में छापा मारकर रेलवे की फर्जी आईडी बनाकर टिकट बुकिंग करने के मामले का भंडाफोड़ किया है। आरपीएफ ने एक युवक को हिरासत में लिया है और उसके पास से कंप्यूटर, मोबाइल व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। युवक ने लाखों रुपये की टिकट फर्जी तरीके से बुक की हैं। 
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार झा एएसआई कमलेश मिश्रा व अन्य टीम के साथ गंजडुंडवारा के गनेशपुर में पहुंचे। जहां ग्राहक बनकर रिजर्वेशन टिकट बनवाने को कहा। टिकट बुकिंग करने की स्वीकृति आरोपी युवक ने दी।
विज्ञापन


इसके बाद ही इंस्पेक्टर ने आरोपी सगीर अहमद पुत्र वकील अहमद निवासी गनेशपुर से रेलवे रिजर्वेशन के केंद्र के संबंध में दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दे पाया। आरपीएफ ने दुकान के कंप्यूटरों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर पर आईआरसीटीसी की वेबसाइट खुली हुई थी। जिस पर वह टिकट की बुकिंग का कार्य कर रहा था। पुलिस ने कंप्यूटर से रिकॉर्ड चेक किया तो उसमें लाखों रुपये की टिकट बुकिंग का ब्योरा मिला है। पुलिस इस ब्योरे की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार झा ने बताया कि चार निजी फेक आईडी चेक करने पर 1.13 लाख से अधिक का ब्योरा मिला है, जबकि रजिस्टर चेक करने पर 9 लाख रुपये से अधिक की टिकट बुकिंग का ब्योरा प्राप्त हुआ है। मामले की जांच पड़ताल एसआईपीएफ पुरुषोत्तम गौतम के द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed