फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RP Singh praised cricketer Deepak Chahar

दीपक की गेंदबाजी में है धार, स्विंग कराने में हासिल है महारथ: आरपी सिंह

Thu, 20 Dec 2018 04:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Dec 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
RP Singh praised cricketer Deepak Chahar
पूर्व गेंदबाज आरपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह का कहना है कि ताजनगरी के मध्यम गति के गेंदबाज दीपक चाहर स्थायी रूप से भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य हो सकते हैं। उनकी गेंदबाजी में धार है। स्विंग कराने में भी उन्हें महारथ हासिल है। 
विज्ञापन


आरपी सिंह सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज में हुए स्पोर्ट्स डे के अवसर पर बुधवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने देश के साथ ही दुनिया की क्रिकेट को भी बदलकर रख दिया है। 
विज्ञापन


यही कारण है कि भारत को आईपीएल के माध्यम से काफी नए क्रिकेटर मिले। युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए यह आईपीएल का प्लेटफॉर्म काफी अच्छा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में चल रही भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सिरीज में दोनों टीमों के कप्तानों के बीच हुए विवाद पर उनका कहना था कि यह खेल का एक हिस्सा है। पहली बार ऐसा नहीं हुआ है। किसी न किसी सिरीज में अमूमन ऐसे विवाद देखने को मिल जाते हैं। 


उनका कहना था कि फटाफट क्रिकेट ने क्रिकेट के स्वरूप को काफी हद तक बदल दिया है। इसके बाद भी टेस्ट मैचों की अपनी एक कलात्मकता है। कई देशों में लोग टेस्ट मैच देखने को प्राथमिकता देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed