{"_id":"69519a66142e8f0e510b99c9","slug":"royalty-not-deposited-soil-mining-at-kilns-tractor-bulldozer-seized-agra-news-c-25-1-agr1008-952037-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रॉयल्टी जमा नहीं, भट्ठों पर मिट्टी का खनन, ट्रैक्टर-बुल्डोजर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रॉयल्टी जमा नहीं, भट्ठों पर मिट्टी का खनन, ट्रैक्टर-बुल्डोजर सीज
Mon, 29 Dec 2025 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
राजस्व एवं खनन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर, जेसीबी और मशीन की सीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह। तहसील बाह में बिना रॉयल्टी जमा किए भट्ठों पर मिट्टी के खनन की सूचना पर रविवार को राजस्व एवं खनन विभाग की टीम ने छापेमारी की। मौके पर बिना अनुमति के खनन होने पर मिट्टी बनाने की मशीन, ट्रैक्टर, बुल्डोजर को जब्त कर थानों में सीज कर दिया गया।
नायब तहसीलदार दयाचंद पाैरुष ने बताया कि खनन अधिकारी सुशील कुमार वर्मा के साथ रॉयल्टी जमा न करने वाले ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया गया था। नगला भरी के प्रतिष्ठा ब्रिक फील्ड पर बिना अनुमति के मशीन से ईंट पथाई के लिए मिट्टी बनाई जा रही थी। मिट्टी बनाने वाली मशीन को कब्जे में लेकर बसई अरेला थाने में सीज करा दिया है। इसके बाद टीम ने बिठौली के उपाध्याय ब्रिक फील्ड का निरीक्षण किया। यहां पर बिना रॉयल्टी जमा किए और बिना अनुमति के लिए ट्रैक्टर और बुलडोजर से मिट्टी का खनन होते मिला। ट्रैक्टर और बुल्डोजर को कब्जे में लेकर पिढौरा थाने में सीज करा दिया है। राजस्व एवं खनन टीम की इस कार्रवाई से भट्ठा संचालक परेशान हो उठे हैं। नायब तहसीलदार ने भट्ठा स्वामियों से रॉयल्टी जमा करने और अनुमति के बाद ही मिट्टी का खनन करने का आह्वान किया है।