फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Route diversion: No entry for heavy vehicles in the city during Shravan month

रूट डायवर्जन: श्रावण मास में शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री

Fri, 11 Jul 2025 10:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Route diversion: No entry for heavy vehicles in the city during Shravan month
कासगंज। सावन माह शुरू हो गया है। कांवड़ यात्रा के चलते पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। भारी वाहनों की शहर में एंट्री बैन कर दी गई है। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने वराह भगवान तिराहा से पुरानी पुलिस लाइन तक 130 जगह बैरिकेडिंग कर दी है। सुरक्षा के नजरिये से कांवड़ मार्ग पर 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सावन की शुरुआत के साथ कांवड़ियों के जत्थे गंगा जल लेने के लिए कछला, लहरा, कादरगंज समेत अन्य गंगा घाट पहुंचने लगे हैं। कांवड़ियों की टोलियों को आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। भारी वाहनों की शहर में एंट्री बंद कर दी गई है। यातायात पुलिस ने शनिवार को बरेली-आगरा हाईवे पर भगवान वराह तिराहे से लेकर पुरानी पुलिस लाइन तक बैरिकेडिंग लगा दी है। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि 100 आयरन बैरियर और 30 फोडिंग बैरियर लगाए गए हैं। कांवड़ियों के वाहनों को खड़ा करने के लिए छह पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। कांवड़ यात्रा के मार्ग पर निगरानी के लिए 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


9 अगस्त तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन
कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए बरेली की ओर से आने वाले ट्रक, ट्रौला, डीसीएम, रोडवेज बस, प्राइवेट बस व समस्त प्रकार के व्यवसायिक वाहन बदायूं से कादरगंज गंगा पुल थाना सिकंदरपुर वैश्य होकर निकाले जा रहे हैं। इन्हें कासगंज की सीमा में प्रवेश कर एटा होते हुए आगे भेजा जा रहा है। एटा से बरेली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन सौरभ ढाबा एटा रोड से डायवर्ट कर मंंडी तिराहा कासगंज से अमांपुर, सहावर, गंजडुंडवारा होते हुए कादरगंज पुल से बदायूं की ओर भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा सोरों से मिरहची एटा बार्डर तक कांवडियों के लिए वनवे ट्रैफिक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर बनाए गए पार्किंग स्थल

लहरा घाट, लहरा गांव, कुष्ट आश्रम, घोड़ा मेला ग्राउंड होल्डिंग एरिया, मेला ग्राउंड होल्डिंग एरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed