फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Route diversion for two days from today, heavy vehicles will not enter the city tomorrow.

UP: दशहरा पर दो दिन रूट डायवर्जन, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक; एक्सप्रेस-वे से आने वाले यात्री भी ध्यान दें

Wed, 01 Oct 2025 07:55 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 01 Oct 2025 07:55 AM IST
सार

रामनवमी और दशहरा को लेकर आगरा में रूट डायवर्जन किया गया है। वाटरवर्क्स चौराहे से यमुना किनारा मार्ग होकर श्मशान घाट चौराहा तक सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
Route diversion for two days from today, heavy vehicles will not enter the city tomorrow.
आगरा डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनवमी पर बुधवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन यमुना किनारा, बल्केश्वर और कैलाश घाट पर किया जाएगा। बृहस्पतिवार को दशहरा पर रावण दहन होगा। इसको देखते हुए दो दिन शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। वहीं बृहस्पतिवार रात में शहर में भारी वाहनों का प्रवेश भी बंद रहेगा।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि 1 और 2 अक्तूबर को घाटों पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकलेंगे। इस पर यमुना किनारा मार्ग पर दो दिन यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दशहरा पर देर रात तक लोग सड़कों पर निकलेंगे। इस वजह से भारी वाहनों का प्रवेश नहीं मिलेगा। रात 11 बजे खुलने वाली नो एंट्री नहीं खोली जाएगी। पुलिस बैरियर लगाकर एंट्री पाइंट पर तैनात रहेगी, जिससे कोई भी भारी वाहन प्रवेश न कर सके। रामलीला मैदान और सेंट जोंस स्थित मैदान में रावण दहन को देखते हुए भी यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। एमजी रोड पर हरीपर्वत और सुभाष पार्क की तरफ वाहनों को डायवर्ट करके निकाला जाएगा।
विज्ञापन


 

यह होगा परिवर्तन
- वाटरवर्क्स चौराहे से यमुना किनारा मार्ग होकर श्मशान घाट चौराहा तक सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- यमुना एक्सप्रेस-वे फतेहाबाद रोड, ताजमहल, ग्वालियर जाने वाले वाहन इनर रिंग रोड होकर फतेहाबाद रोड से मॉल रोड होकर जाएंगे।
- एत्माद्दौला से आंबेडकर यमुना पुल होकर कोई भी कॉमर्शियल वाहन बेलनगंज या यमुना किनारे की तरफ नहीं आएगा।
- बेलनगंज, सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता कार्यालय के पास तिराहे से यमुना किनारे हाथी घाट की ओर सभी व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- बेलनगंज चौराहे से सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का आवागमन बेलनगंज चौराहे से एसीपी छत्ता कट के मध्य प्रतिबंधित रहेगा। वाहन दरेसी मार्ग से होकर जा सकेंगे।
- बिजलीघर चौराहे से रोडवेज, टूरिस्ट बस व अन्य व्यवसायिक वाहन आगरा फोर्ट से हाथी घाट की तरफ जाएंगे।
- विक्टोरिया पार्क तिराहे से कोई भी वाहन बस, ट्रैक्टर, डीसीएम आदि यमुना किनारा, हाथी घाट की ओर नहीं जाएगा।
- यमुना किनारा मार्ग, हाथी घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के समय सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- हाथी घाट, रेलवे पुल पर फोर्ट की तरफ बैरियर लगाकर प्रतिमाओं को लाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
- स्ट्रैची ब्रिज पर एत्माद्दौला की तरफ से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- यमुना किनारा मार्ग से डायवर्ट की गईं परिवहन विभाग की बसें एमजी रोड प्रथम, इनर रिंग रोड होकर निकलेंगी। भारी वाहन एवं हल्के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की समाप्ति तक नो-एंट्री लागू रहेगी। वाहनों को पूर्व से किए गए नो एंट्री पास/अनुमतिपत्र निरस्त कर दिए गए हैं।



 
विज्ञापन

दशहरा मेला पर यातायात डायवर्जन
बाहरी डायवर्जन
- एनएच-19 से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। सभी एंट्री पाइंट पर बैरियर लगाकर पुलिस तैनात रहेगी।
- ग्वालियर मार्ग से फिरोजाबाद, हाथरस, एटा की तरफ रोहता नहर से दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड से जाएंगे।
- ग्वालियर से मथुरा की ओर ग्राम बाद (ककुआ मोड) से दक्षिणी बाईपास, रैपुरा जाट, एनएच-19 होकर जाएंगे।
- जयपुर से फिरोजाबाद, हाथरस, एटा की ओर भारी वाहन पथौली नहर, मलपुरा नहर, रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, कुबेरपुर कट एनएच 19 होकर जाएंगे।
- फतेहाबाद से ग्वालियर, जयपुर फतेहाबाद से शमसाबाद, इरादत नगर, सैंया होकर जाएंगे।
- शमसाबाद से ग्वालियर, जयपुर की तरफ इरादतनगर, सैंया होकर जाएंगे।
- फतेहाबाद और शमसाबाद से मथुरा भारी वाहन रमाडा कट से इनर रिंग रोड, कुबेरपुर कट, एनएच 19 होकर जाएंगे।


 
विज्ञापन

इन पाॅइंट पर रहेगी पुलिस
सिकंदरा तिराहा, गुरुद्वारा गुरु का ताल, आरओबी, आईएसबीटी तिराहा, आरबीएस चौराहा, खंदारी चौराहा, भगवान टॉकीज चौराहा, नेहरू नगर कट, गांधी नगर कट, सुल्तानगंज की पुलिया, कमलानगर मार्ग, लंगड़े की चौकी तिराहा, वाटर वर्क्स चौराहा, आंबेडकर पुल एत्माद्दौला साइड, तोरा चौकी तिराहा, एकता चौकी तिराहा, रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, वायु विहार तिराहा, अमरपुरा चौराहा, बोदला चौराहा, शास्त्रीपुरम चौराहे पर पुलिस तैनात रहेगी।

 

रामलीला मैदान पर रावण दहन के लिए
- बिजलीघर, विक्टोरिया पार्क, पुरानी मंडी, बालूगंज चाैकी से रामलीला मैदान (अमर सिंह गेट) की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- पुरानी मंडी से बिजलीघर, यमुना किनारा जाने वाले वाहन फूलसैय्यद, करियप्पा, बालूगंज की चौकी से छीपीटोला, बिजलीघर होकर जाएंगे।
- जीवनी मंडी गोल चक्कर से माल रोड व पुरानी मंडी जाने वाले वाहन हाथी घाट रोड, फोर्ट स्टेशन कट से बिजलीघर, बालूगंज व छीपीटोला से जाएंगे।

 

सेंट जोंस काॅलेज में रावण दहन के लिए
- हरीपर्वत, लोहामंडी, रघुनाथ टॉकीज, नूरी दरवाजा, एसएन कट से सेंट जोंस चौराहे की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- हरीपर्वत से सुभाष पार्क, कलेक्ट्रेट की तरफ वाहन दिल्ली गेट, मदिया कटरा, लोहामंडी, पंचकुइयां होकर जाएंगे।
- सुभाष पार्क से हरीपर्वत, संजय प्लेस, भगवान टॉकीज की तरफ सुभाष पार्क से पंचकुइयां, लोहामंडी, मदिया कटरा, दिल्ली गेट से जाएंगे।
- घटिया आजम खां, रघुनाथ टॉकीज, नूरी दरवाजा से लोहामंडी की तरफ जाने वाले वाहन घटिया आजम खां से खटीकपाडा तिराहे से पानी की टंकी तिराहा, एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत, दिल्ली गेट मदिया कटरा होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed