फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rooftop ruckus: Police investigating how young man reached there with a weapon one accused arrested

रूफटॉप में बवाल: हथियार लेकर कैसे पहुंचा युवक, जांच में जुटी पुलिस; एक आरोपी किया गया गिरफ्तार

Tue, 01 Apr 2025 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Apr 2025 09:48 AM IST
सार

 फतेहाबाद रोड स्थित रूफटॉप अनप्लग्ड कोटयार्ड में पिस्टल तानी गई। दो दोस्तों की पिटाई हुई। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

विज्ञापन
Rooftop ruckus: Police investigating how young man reached there with a weapon one accused arrested
रूफटॉप में बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित रूफटॉप अनप्लग्ड कोटयार्ड में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं युवकों की पिटाई करने वाली युवती की मां के दो ऑडियो क्लिप भी पुलिस ने जांच में शामिल किए हैं। अब आरोपी पक्ष ने भी पुलिस आयुक्त को तहरीर दी है। पुलिस इसकी भी जांच करेगी।
विज्ञापन


23 मार्च की घटना
रूफटॉप रेस्तरां में 23 मार्च की रात बवाल हुआ था। मामले में 30 मार्च को ताजगंज थाने में दुष्यंत प्रताप सिंह ने बलवा, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, चेन स्नेचिंग आदि की धाराओं में केस दर्ज कराया था। नितिन सतलानी, रेणुका पुरी, सपना, मैनेजर मोहन, बाउंसर और एक अज्ञात महिला आरोपी हैं। मारपीट में चार अज्ञात युवकों का भी जिक्र है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: जयपुर हाईवे पर हादसा, भूसा ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराई इलेक्ट्रिक बस; एक की मौत...कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन



पिस्टल तानने का आरोप
केस में पिस्टल तानने का आरोप है। पिस्टल नितिन सतलानी के पास थी। उसके पास पिस्टल कहां से आई। यह पता लगाने के लिए पुलिस तलाश में जुट गई है। पुलिस ने नितिन को हिरासत में लिया है। युवक हथियार लेकर कैसे पहुंच गया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका क्यों नहीं। दूसरी ओर, पुलिस ने अपनी जांच में धमकी वाले ऑडियो भी शामिल कर लिए हैं। आरोपी पक्ष ने भी पुलिस आयुक्त को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed