फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rode the bike for nine hours across three districts before finding a chance to commit the robbery.

Agra News: तीन जिलों में नौ घंटे दौड़ाई बाइक फिर मिला लूट का मौका

Sat, 12 Sep 2026 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Rode the bike for nine hours across three districts before finding a chance to commit the robbery.
लूट का आरोपी। 
आगरा। लूट की वारदात के लिए एक बदमाश ने तीन जिलों में 350 किलोमीटर तक करीब 9 घंटे बाइक चलाई। तब रोहता में उसे भाई-बहन जाते दिखे। उनका पीछा कर सूनसान जगह मिलने पर लूट की। 500 से अधिक कैमरों की फुटेज देखने के बाद पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया। तब पूछताछ में उसने यह बात कबूल की।
विज्ञापन

मामला एकता थाना क्षेत्र से जुड़ा है। 31 अगस्त की शाम 5:40 बजे घटना हुई थी। बरारा, मलपुरा निवासी प्रमोद शर्मा अपनी बहन पूजा को ससुराल छोड़ने शमसाबाद जा रहे थे। दिगनेर पुलिया पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने दो मंगलसूत्र, चेन लूट लिया था। सीसीटीवी कैमरे में अपाचे बाइक सवार संदिग्ध दिखा। वह हेलमेट लगाए था। उसने चेहरे पर रुमाल भी बांध रखा था।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए तकनीक का सहारा लिया गया। आरोपी की पहचान मलपुरा के नगला कारे निवासी देवेंद्र चाहर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह ग्रेजुएशन कर चुका है। वर्ष 2024 में मलपुरा में हत्या के मामले में जेल गया था। फरवरी 2025 में जमानत पर बाहर आया। वह मथुरा में किराए पर रहने चला गया। वह घटना वाले दिन वृंदावन गया। मगर किसी को लूट नहीं सका। बाद में भरतपुर चला गया। यहां भी सफल नहीं होने पर किरावली, सैंया होते हुए ग्वालियर मार्ग पर आ गया। तभी भाई-बहन नजर आए। पीछा करके घटना कर भाग गया। उसने सोने की चेन को गला दिया था। इस पर उससे 8 ग्राम सोना बरामद किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed