फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robbery in the trader's house in firozabad

बदमाशों ने दिनदहाड़े डाला आढ़ती के घर में डाका, विरोध करने पर महिला को किया लहूलुहान

Sat, 10 Nov 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 10 Nov 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
robbery in the trader's house in firozabad
बदमाशों ने महिला को तमंचे की बट से पीटा - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है। बदमाशों ने शनिवार को दिनदहाड़े शिकोहाबाद की पंजाबी कॉलोनी स्थित आढ़ती सुभाष के मकान में डकैती डाली है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन

 

आढ़तिया सुभाष अपने परिवार के साथ दिल्ली गए हुए थे। घर पर उनकी मां सुनीता अकेली थी। बताया गया है कि दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार तीन युवक सुनीता को अकेला पाकर घर के अंदर घुस गए और लूटपाट शुरू कर दी। 

विज्ञापन


सुनीता से जेवर लूट लिए। विरोध करने पर तमंचे की बट से प्रहार करके महिला सुनीता को घायल कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद घायल सुनीता के चीखने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हुए। उनके चेहरे से खून निकल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना मिलते ही आला अफसर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की गई। परिवारीजनों के आने के बाद पता चल सकेगा कि बदमाश क्या-क्या सामान ले गए हैं। घायल सुनीता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed