{"_id":"5a5df0a04f1c1b6b268b4c3d","slug":"robbery-from-woman-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के फिरोजाबाद में बेटे को गोली मारकर मां से लूटे 3 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के फिरोजाबाद में बेटे को गोली मारकर मां से लूटे 3 लाख
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 16 Jan 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फिरोजाबाद में बदमाशों ने एक महिला और उसके बेटे से तीन लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर युवक को गोली मार दी और मौके से भाग निकले।
युवक को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखकर डॉक्टरों ने आगरा के लिए रेफर कर दिया।
बताया गया कि वारदात के दौरान युवक की मां बदमाशों से भिड़ गई लेकिन बेटे को गोली लग जाने की वजह से बदमाशों को रुपए ले जाने से रोकने में नाकामयाब रही।

Trending Videos
बदमाश बैंक से लगे थे पीछे
फिरोजाबाद के नगला खंगर निवासी युवक अमन पुत्र सुरजीत सिंह अपनी मां के साथ शिकोहाबाद स्टेट बैंक की शाखा से मंगलवार को रुपए निकालने के लिए गया हुआ था।
बैंक से तीन लाख रुपए निकाले और एक बैग में रखकर घर की ओर निकले। बदमाश उन लोगों का बैंक से ही पीछा कर रहे थे। इस बात का आभास अमन और उसकी मां को नहीं था।
दोनों सुहाग नगरी के पास पहुंचे तभी पीछे से आए बदमाशों ने अमन की बाइक रुकवा ली और तमंचा सटा दिया। पैसों से भरा हुआ बैग अमन की मां के पास था।

ले जाया गया अस्पताल
बदमाश उनसे रुपयों से भरा बैग छीनने लगे तो वह उनसे भिड़ गईं लेकिन तभी एक बदमाश ने अमन को गोली मार दी और रुपए लेकर भाग निकले।
चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और अमन को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया।
चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और अमन को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया।