{"_id":"5aedb0da4f1c1ba0098b829c","slug":"robbery-from-trader-in-etah-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में मुख्यमंत्री योगी, एटा में बदमाशों ने व्यापारी से दिनदहाड़े लूट लिए 30 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मुख्यमंत्री योगी, एटा में बदमाशों ने व्यापारी से दिनदहाड़े लूट लिए 30 लाख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 05 May 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
लूट के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के एटा में अलीगंज के हरिसिंपुर के समीप गल्ला व्यापारी से नकाबपोश बोलेरो सवार बदमाश तीस लाख रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए।
सूचना पर एसएसपी, सीओ मौके पर पहुंच गए। मामले में गल्ला व्यापारी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर बदमाशों का पता लगा रही है।
फर्रुखाबाद थाना मेरापुर के उनाही हाल निवासी सराह अगहत निवासी सचिन पुत्र सुनील अपने मामा विकास पुत्र रमेश निवासी ध्रुवनगर बिठूर कानपुर के साथ दिल्ली से गल्ले के तीस लाख रुपये लेकर घर लौट रहा था।
कस्बा अलीगंज से वह टेंपो में बैठकर सुबह करीब सात बजे सराह अगहत जा रहे थे। टेंपो में सवार होकर सचिन और विकास कुछ दूर निकले थे तभी पीछे से आए बोलेरो सवार बदमाशों ने ओवरटेक करते टेंपो को रोक लिया।

Trending Videos
इसके बाद बोलेरो सवार बदमाशों ने सचिन का गला दबा दिया और उनके पास रखे बैग को लूटकर ले गए। सचिन के अनुसार, बैग में तीस लाख रुपये थे। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही अलीगंज पुलिस के साथ ही एसएसपी अखिलेश चौरसिया, सीओ अजय भदौरिया मौके पर पहुंच गए। पीड़ित सचिन ने बताया कि उसके चाचा सुखवीर गल्ले का व्यापार करते है। उनका रुपये लेकर वह दिल्ली से लौट रहा था।
एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कराया जाएगा।