{"_id":"616474ac8ebc3ed9c71d46ec","slug":"robbery-disclosed-by-bank-worker-two-robbers-arrested-tundla-news-agr5110822113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मी से हुई लूट का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंककर्मी से हुई लूट का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
टूंडला में हुई लूट के आरोपी बदमाशों से पूछताछ करते एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। छह अक्तूबर को बंधन बैंक के आरओ के पद पर तैनात कर्मी के साथ हुई लूटपाट के मामले में एसओजी और टूंडला पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। पुलिस ने बदमाशों से लूट के 52 हजार रुपये व एक टेबलेट बरामद किया है। घटना में शामिल एक बदमाश फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
एसएसपी ने वार्ता करते हुए बताया कि टूंडला की बंधन बैंक के कर्मचारी ब्रजेश सोलंकी पुत्र घनश्याम सिंह निवासी सकतपुर, अछनेरा आगरा विगत छह अक्तूबर को गांवों से बैंक का कैश एकत्रित कर चंडिका गांव से निकला तो उनको चंडिका और एनएच-2 के बीच एक बाइक और स्कूटी सवार बदमाशों ने रोक लिया था। बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर बैग छीन लिया था। बैग में एक लाख, 70 हजार रुपये और एक टेबलेट थे। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी।
एसओजी और टूंडला पुलिस ने रविवार रात 11.25 बजे बसई से मोहम्मदपुर जाने वाली पुलिया के पास से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपने नाम सुग्रीव पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी अभयुपरा, थाना सादाबाद कोतवाली हाथरस और गुड्डू उर्फ दिवाकर निवासी उर्फ ओमप्रकाश पुत्र रामभरोसी निवासी गांधीनगर, फूलवाली गली, थाना हरीपर्वत जनपद आगरा बताया। दोनों के कब्जे से लूट गए रुपयों में से 52 हजार रुपये व टेबलेट, बाइक, स्कूटी के अलावा असलाह मय कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
तीसरा अभियुक्त दीपक पुत्र जटोई निवासी थाना सादाबाद हाथरस फरार है। इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी केके तिवारी, एसओजी उपनिरीक्षक अजय सिंह, थाना प्रभारी टूंडला कोतवाली राजेश कुमार पांडेय, चौकी प्रभारी राजा का ताल मुकेश रावत के अलावा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
लूट के पैसे का तीनों ने किया था बंटवारा
लूट के बाद तीनों बदमाशों ने रुपयों का आपस में बंटवारा किया था। गुड्डू के हिस्से में 24 हजार रुपये, सुग्रीव के हिस्से में 38 हजार रुपये और दीपक के हिस्से में 45 हजार रुपये आए थे। लूट के लिए दीपक और सुग्रीव ने एक सप्ताह तक रेकी की थी। इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।