फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robbery and murder of chemical businessman after seven months accused still away now attachment will be done

UP: केमिकल कारोबारी के घर डकैती और हत्या, सात माह बाद भी आरोपी पकड़ से दूर...अब होगी कुर्की

Tue, 05 Nov 2024 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 09:05 AM IST
सार

आगरा के केमिकल कारोबारी के घर डकैती हुई। विरोध करने पर कारोबारी की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस आरोपी को सात महीने बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अब पुलिस ने आरोपी के घर कुर्की की तैयारी कर ली है। 

 

विज्ञापन
Robbery and murder of chemical businessman after seven months accused still away now attachment will be done
कारोबारी दिलीप गुप्ता का फाइल फोटो, साथ हैं पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की विजय नगर काॅलोनी (हरीपर्वत) में केमिकल कारोबारी की डकैती के दाैरान हत्या के आरोपी को पुलिस सात महीने बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की है। उसके घर पर कुर्की पूर्व उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन


लूटपाट के बाद हुई थी हत्या
एक अप्रैल को विजय नगर काॅलोनी स्थित सुल्तानगंज निवासी केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। घर में घुसे बदमाश लूटपाट कर भाग गए थे। पुलिस ने घटना का खुलासा किया था। घटना नाैकर ने कराई थी। वह बहाने से कारोबारी के घर आया था। मलपुरा के राजू कुशवाहा, शाहगंज के कासिम, लोकेश कुशवाहा, हाथरस के भोला उर्फ भोलू उर्फ जलालुद्दीन, रकाबगंज के मोहम्मद सालिम उर्फ साहिल, सराय ख्वाजा के गुलाब खां, रमजानी और मलपुरा के अबरार को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  विशाल अजगर कुएं में गिरा: 30 फीट लंबाई और वजन इतना...बाहर खींचने में छूटे पांच लोगों के पसीने, गांव वालों की फटी रह गईं आंखें
विज्ञापन
विज्ञापन



गिरफ्तारी के लिए दी कई बार दबिश
मगर, घर में लूट में शामिल रहा मलपुरा के धनाैली का आशु ठाकुर हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने कई बार घर में दबिश दी, लेकिन पकड़ नहीं सकी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी परिजन के संपर्क में नहीं है। इस पर उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू करा दी गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed