फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robbers looted goats in mathura

लग्जरी कार में सवार होकर आए बदमाश, लूट ले गए गरीब विधवा की बकरियां

Tue, 21 Aug 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 21 Aug 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
robbers looted goats in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर

मथुरा में बकरी लूट का मामला सामने आया है। टैंटीगांव क्षेत्र के ओहावा रोड पर झोंपड़ी में बकरियां पाल कर परिवार की गुजर बसर करने वाली विधवा पर बदमाशों ने कहर बरपाया। 

विज्ञापन


स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाश विधवा की छह बकरियां लूट ले गए। महिला ने विरोध किया तो उसे चाकू दिखाकर डरा दिया। वारदात थाने से महज दो सौ मीटर दूरी पर हुई।
विज्ञापन


रविवार की रात परिवार झोपड़ी में सो रहा था, तभी स्कॉर्पियो गाड़ी झोपड़ी के पास आकर रुकी और उसमें से उतरे बदमाशों ने वहां बंधी बकरियां खोलकर गाड़ी में डालना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार को चाकू दिखाकर डराया

परिवार के लोगों की नींद खुली तो उन्होंने विरोध किया। बदमाशों ने सभी को चाकू दिखा कर डरा दिया। इसके बाद बदमाश झोपड़ी में बंधी छह बकरियां गाड़ी में डालकर फरार हो गए। 

इसी तर्ज पर बदमाश ग्राम परसोतीगढ़ी में जर्राह खां के घर से एक बकरा और एक बकरी खोल कर ले गए। बता दें कि सुरीर क्षेत्र में एक सप्ताह से चोरी और लूट की छह से अधिक वारदात हो चुकी हैं। 

आए दिन हो रही घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। सुरीर कोतवाली प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि बकरी ले जाने की सूचना रात को मिली थी। इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed