{"_id":"5bcb3140bdec22697d28a70a","slug":"robbers-looted-farmer-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े किसान से 1.90 लाख की लूट, बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े किसान से 1.90 लाख की लूट, बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Sat, 20 Oct 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पीड़ित किसान से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज कोतवाली क्षेत्र के तावलपुर मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार दिनदहाड़े किसान से तमंचे के बल पर 1.90 लाख रुपये की नकदी लूट ली। लूट के बाद बदमाश एटा-नदरई मार्ग की ओर भाग गए।
किसान की चीखपुकार पर एकत्रित ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने पूरे जिले में अलर्ट घोषित कर चेकिंग अभियान चलवाया, लेकिन लुटेरों को कोई सुराग नहीं चला।
तवालपुर निवासी दुर्जन सिंह अपने भाई लवकुश एवं भतीजे श्रीकांत के साथ बाइक पर नदरई की बैंक से 1.90 लाख की नकदी निकालकर ला रहा था। तवालपुर मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर दोनों को रोक लिया और नकदी का थैला लूट लिया।

यूपी 100 को नहीं लगा फोन
नकदी लूटकर बदमाश भागने लगे। इस पर दुर्जन सिंह की चीखपुकार पर एकत्रित ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बदमाश तमंचा दिखाकर आसानी से भाग गए। इसके बाद ग्रामीणों ने यूपी 100 को फोन लगाया, लेकिन फोन नहीं लगा।
इसके बाद पुलिस कंट्रोल को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस अधिकारी, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गए। एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने कोतवाली पुलिस को वारदात के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें की गठित
तवालपुर लूट के मामले में एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने पुलिस की टीमें गठित कर दी हैं। कोतवाली पुलिस के साथ ही नदरई चौकी पुलिस एवं एसओजी की टीम को खुलासे में लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है।