{"_id":"5b498e364f1c1b3d748b48e3","slug":"robbers-looted-businessman-in-police-dress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी को अगवा कर सड़कों पर घूमते रहे पुलिस की वर्दी में बदमाश, 15 लाख लूटकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी को अगवा कर सड़कों पर घूमते रहे पुलिस की वर्दी में बदमाश, 15 लाख लूटकर फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पीड़ित कारोबारी और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर के रहने वाले रिफाइंड कारोबारी से शुक्रवार की देर रात पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने पिस्टल लगाकर 15 लाख रुपए लूट लिए। कारोबारी छत्ता बाजार स्थित अपने प्रतिष्ठान से कार द्वारा घर जा रहे थे।
रास्ते में चेकिंग के नाम पर बदमाशों ने रोकर कारोबारी को अगवा कर लिया था। बाद में उन्हें खंदौली ले जाकर कार सहित छोड़ दिया और रकम लेकर फरार हो गए। बदमाश कारोबारी को 10 किलोमीटर तक साथ लेकर घूमते रहे।
न्यू आदर्श नगर कालोनी निवासी चंदन गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता रिफाइंड के बड़े कारोबारी हैं। छत्ता बाजार में उनकी दुकान है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े 12 बजे दुकान बंद कर वो कार से घर जा रहे थे।

पिस्टल लगाकर 15 लाख लूटे
घटनास्थल पर खड़ी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लंगड़े की चौकी के पास पहुंचने पर पुलिस की वर्दी में दो बदमाशों ने चेकिंग के नाम पर उनको रोक लिया। उन्हें थाने ले जाने के बहाने बदमाश जैसे ही आगे बड़े तभी उनके दो साथी और मिल गए।
सभी बदमाश कारोबारी को खंदौली लेकर गए और पिस्टल लगाकर उनके पास से बैग में रखे 15 लाख रुपए लूट लिए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। कोराबारी ने किसी तरह घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने सूचना मिलते ही देर रात बदमाश की तलाश में चेकिंग शुरू की, लेकिन बदमाश का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पीड़ित कोराबारी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।