{"_id":"608ff9607fe0f977295913ce","slug":"robbers-loot-five-lakh-rupess-with-wedding-family-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: पुत्री का टीका चढ़ाने जा रहे परिवार से लाखों की लूट, पुलिस विभाग में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: पुत्री का टीका चढ़ाने जा रहे परिवार से लाखों की लूट, पुलिस विभाग में खलबली
Tue, 04 May 2021 12:27 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 04 May 2021 12:27 AM IST
सार
आगरा अड्डे पर अपनी बोलेरो खड़ी कर दी। फल खरीद कर बोलेरो की तरफ लौट रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाश आए और हाकिम सिंह से बैग लूटकर भाग गए। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
demo
विस्तार
अपाचे बाइक सवार बदमाश दिनदहाड़े 5.50 लाख रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट ले गए। पीड़ित लोग आगरा के कागारौल क्षेत्र से बलदेव के गांव अरतौनी में लग्न-सगाई चढ़ाने जा रहे थे।
लड़की पक्ष के लोग बलदेव में खंदौली बस स्टैंड पर फूलमाला एवं फल की टोकरी खरीद रहे थे। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनसे 5.50 लाख रुपये, दो तोले की सोने की जंजीर, अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल से भरा बैग लूट लिया और भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, डीएम नवनीत चहल, एसपी देहात श्रीश्चंद, सीओ नीलेश मिश्र भी पहुंच गए और पीड़ित से बात की। आगरा के थाना कागारौल के गांव गहररा खुर्द निवासी हाकिम सिंह पुत्र साहब सिंह पुत्री की लग्न-सगाई चढ़ाने लेखराज सरपंच अरतौनी के यहां जा रहे थे। बोलेरो सवार लोग फूलमाला एवं फलों की टोकरी लेने रुक गए। इसी दौरान बदमाशों ने बैग लूट लिया। एसएसपी ने कहा है कि बदमाशों का शीघ्र पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।