फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robbers Loot Five Lakh Rupess With Wedding Family Crime News

दुस्साहस: पुत्री का टीका चढ़ाने जा रहे परिवार से लाखों की लूट, पुलिस विभाग में खलबली

Tue, 04 May 2021 12:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 04 May 2021 12:27 AM IST
सार

आगरा अड्डे पर अपनी बोलेरो खड़ी कर दी। फल खरीद कर बोलेरो की तरफ लौट रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाश आए और हाकिम सिंह से बैग लूटकर भाग गए। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। 

विज्ञापन
Robbers Loot Five Lakh Rupess With Wedding Family Crime News
demo

विस्तार

अपाचे बाइक सवार बदमाश दिनदहाड़े 5.50 लाख रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट ले गए। पीड़ित लोग आगरा के कागारौल क्षेत्र से बलदेव के गांव अरतौनी में लग्न-सगाई चढ़ाने जा रहे थे।
विज्ञापन


लड़की पक्ष के लोग बलदेव में खंदौली बस स्टैंड पर फूलमाला एवं फल की टोकरी खरीद रहे थे। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनसे 5.50 लाख रुपये, दो तोले की सोने की जंजीर, अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल से भरा बैग लूट लिया और भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, डीएम नवनीत चहल, एसपी देहात श्रीश्चंद, सीओ नीलेश मिश्र भी पहुंच गए और पीड़ित से बात की। आगरा के थाना कागारौल के गांव गहररा खुर्द निवासी हाकिम सिंह पुत्र साहब सिंह पुत्री की लग्न-सगाई चढ़ाने लेखराज सरपंच अरतौनी के यहां जा रहे थे। बोलेरो सवार लोग फूलमाला एवं फलों की टोकरी लेने रुक गए। इसी दौरान बदमाशों ने बैग लूट लिया। एसएसपी ने कहा है कि बदमाशों का शीघ्र पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed