{"_id":"66d35ae88fd7469fea03e23b","slug":"roadways-passed-even-on-the-last-day-of-police-recruitment-exam-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-120270-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन भी पास हुआ रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन भी पास हुआ रोडवेज
Sat, 31 Aug 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार को भी रोडवेज ने परीक्षार्थियों की सुविधाओं का ख्याल रखा। परीक्षा के समय के अनुसार बसों को स्टैंड से रवाना किया गया। सुबह परीक्षार्थियों की भीड़ अधिक रही। देर शाम तक परीक्षार्थी परीक्षा के बाद वापस लौटे। लोकल यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए।
पुलिस भर्ती परीक्षा का अंतिम दिन रहा। परीक्षा में शामिल होने के लिए जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज ने बदायूं, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर मार्गों के लिए 38 बसों को लगाया गया था। शासन के आदेश पर परीक्षार्थियों को बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मुहैया कराई गई। परीक्षा के चलते चालक और परिचालकों के अवकाश भी निरस्त किए गए थे। बुलदंशहर और गौतमबुद्ध नगर के लिए अभ्यर्थी दिल्ली जाने वाली बसों में रवाना हुए। दोपहर के बाद परीक्षा से आने वाले परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ गई। देर शाम तक परीक्षार्थी परीक्षा देकर वापस आते रहे।
यह की गई थी व्यवस्थाएं:
11 बसें आगरा मार्ग पर
14 बसें अलीगढ़ मार्ग पर
5 बसें बदायूं मार्ग पर
4 बसें मथुरा मार्ग पर
4 बसें मैनपुरी मार्ग पर
वर्जन:
पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने पहले से ही व्यवस्थाएं की थीं। परीक्षाओं की संख्या के आधार पर बसों को मार्गों विभिन्न मार्गों पर लगाया गया। अन्य मार्गों के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए। कहीं किसी को परेशानी नहीं होने दी गई है। - ओम प्रकाश, एआरएम, कासगंज।