फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways: Millionaire Breakup in Incentive Allowance

रोडवेज : प्रोत्साहन भत्ते में लाखों का गोलमाल

Thu, 09 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 09 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Roadways: Millionaire Breakup in Incentive Allowance
आगरा फोर्ट डिपो में हाजिरी की गड़बड़ी की जांच कर रही कमेटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा फोर्ट डिपो में चालक, परिचालकों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन भत्ते के नाम पर ‘खेल’ किया गया। रोडवेज अफसरों की मिलीभगत से ऐसे चालक, परिचालकों को भी भत्ते का भुगतान कर दिया गया जो ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। घोटाले में रोडवेज के कई कर्मचारी फंस सकते हैं। मामले का खुलासा होने पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने जांच कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी घोटाले की जांच करके अपनी रिपोर्ट तीन दिन के भीतर प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन

त्योहारों पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाते हैं। इसके लिए परिवहन निगम संविदा के चालक और परिचालकों को 22 दिन की ड्यूटी और पांच हजार किलोमीटर की दूरी तय करने वालों को तीन हजार रुपये का प्रोत्साहन भत्ता (इंसेटिव) देता है। सूत्रों की मानें तो आगरा फोर्ट डिपो के कर्मचारियों ने अप्रैल 2016 से फरवरी 2017 तक चालक, परिचालकों को प्रोत्साहन भत्ता देने के नाम पर खेल किया। ऐसे कर्मचारियों को भी भत्ते का भुगतान कर दिया गया, जोकि ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। उनकी उपस्थिति दर्ज कर दी गई। ऐसे कंडक्टरों को भी लाभ दे दिया गया, जिन्होंने पांच हजार किलोमीटर के स्थान पर कम दूरी तय की थी, लेकिन कागजात में उनके किलोमीटर बढ़ा दिए। इस तरह तकरीबन 10 से 12 लाख रुपये का हेरफेर हुआ है। पिछले दिनों इस मामले की शिकायत रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक के पास पहुंची। उन्होंने जांच के लिए एआरएम मोहनलाल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी को जांच के निर्देश दिए। कमेटी को तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। इस मामले में फोर्ट डिपो के अफसर, समय व्यवस्थापक समेत कई कर्मचारियों की गर्दन फंस सकती है। इस संबंध में आरएम पार्थसारथी मिश्रा का कहना है कि उपस्थिति की जांच कराई जा रही है, कोई घोटाला नहीं है।
विज्ञापन

घोटाले पर पड़ सकता है परदा
आगरा। प्रोत्साहन भत्ते में हुए गोलमाल की जांच में कई ऐसे अधिकारियों को दी गई है, जिनकी संलिप्तता इस मामले में हो सकती है। इस तरह से जांच को प्रभावित करने का काम किया गया है। ऐसे में घोटाले पर परदा पड़ सकता है। रोडवेज के कर्मचारी नेताओं की मानें तो इस मामले में कई बड़े भी फंस सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed