फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways drivers will brake as per their wish

Agra News: रोडवेज के चालकों की मनमर्जी पर लगेगा ब्रेक

Tue, 09 Jan 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 09 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Roadways drivers will brake as per their wish
कासगंज। रोडवेज बसों के चालक मनमर्जी से अवकाश नहीं कर सकेंगे। उन्हें पहले से अवकाश स्वीकृत कराने होंगे। बिना स्वीकृति के अचानक अवकाश करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। ठंड कोहरा के चलते अक्सर ही बिना बताए ही बस चालक अवकाश पर चले जाते हैं। कारण बसों के संचालन पर इसका असर पड़ता है। ऐसे में दूसरे चालक की व्यवस्था करने में समय लगता है। जिस कारण बस समय से नहीं निकल पाती और बस संचालन में दिक्कतें होती हैं। यदि पहले से अवकाश पर जाने वाले बस चालकों की जानकारी हो तो दूसरे चालकों की ड्यूटी आसानी से लगाई जा सकती है। अब बिना अनुमति के अचानक अवकाश करने वाले बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। वहीं पहले से अवकाश को स्वीकृत कराने के लिए चेताया गया है। स्टेशन प्रभारी अनुराधा धाकरे ने बताया कि बिना स्वीकृत अवकाश करने वाले बस चालकों को नोटिस दिए जाएंगे। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को रिपोर्ट भेजी जाएगी। मनमर्जी से अवकाश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed