फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways buses not going to Naviganj town

ओवरब्रिज से बसें गुजरने से हो रही परेशानी

Mon, 08 Nov 2021 05:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses not going to Naviganj town
बेवर। बेवर से आठ किलोमीटर की दूरी पर जीटी रोड किनारे स्थित नवीगंज कस्बे में रोडवेज बसें नहीं जा रही हैं। लोगों की शिकायत है कि बसें ओवरब्रिज होते हुए हाईवे से गुजर जाती हैं। इससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जीटी रोड पर चौड़ीकरण का कार्य कराया गया है,जिसमें नवीगंज में ओबरब्रिज का निर्माण कराया गया है। नवीगंज समेत आसपास के गांव तिलियानी, नगला सुदामा, जासमई, जिनौरा, मधुपुरी के लोग नवीगंज से ही आने जाने के लिए बसों में सवार होते हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जब से ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है, तब से रोडवेज बस नवीगंज ब्रिज के नीचे से होकर नहीं गुजरती हैं। इससे रात के समय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अनहोनी की संभावना बनी रहती है। लोगों ने नवीगंज कस्बा होकर बसें गुजारने की मांग की है।
विज्ञापन

----
रोडवेज बसों के नवीगंज अंदर से न जाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। जनहित में इस समस्या का समाधान कराया जाना चाहिए।
प्रकाशचंद्र पांडेय, नवीगंज
----
अधिकारियों से समस्या की शिकायत की गई है। समस्या का निस्तारण करके यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयास किया जाना चाहिए।
संकल्प सिंह चौहान, नवीगंज
----
रोडवेज बसों के नवीगंज में अंदर नहीं जाने से परेशानी हो रही है। रोडवेज बस चालकों को अंदर से बसें ले जाने के निर्देश दिए जाएं।
प्रदीप शर्मा, नवीगंज
----
ओवरब्रिज से होकर रोडवेज बसों के निकलने से रात के समय अनहोनी का खतरा बना रहता है। यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जाए।
अवनीश शाक्य, नवीगंज
----
बेवर और छिबरामऊ की बसें नवीगंज ओवरब्रिज के नीचे से ही जाती हैं। बाकी समस्त उत्तर प्रदेश के डिपो को पत्राचार के माध्यम से अवगत करा दिया गया है कि बाईपास या फिर ओवरब्रिज होकर बसें न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससी शंखवार, एआरएम बेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed