{"_id":"6154053f8ebc3e045570372b","slug":"roadways-bus-accident-with-truck-on-agra-lucknow-expressway-passengers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई रोडवेज बस, पांच सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई रोडवेज बस, पांच सवारियां घायल
Wed, 29 Sep 2021 02:20 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 29 Sep 2021 02:20 PM IST
सार
रोडवेज बस लखनऊ से मथुरा के लिए जा रही थी। बस में करीब 16 सवारी मौजूद थीं। बस थाना फतेहाबाद क्षेत्र के फतेहाबाद कट पर पहुंची वहां एक ट्रक चालक ट्रक को बैक कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से बस ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे दुर्घटना: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसाग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक रोडवेज बस बैक हो रहे ट्रक में जा टकराई। इस हादसे में बस में बैठी कई सवारियां घायल हो गईं। रोडवेज बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
रोडवेज बस मथुरा जा रही थी
घटना मंगलवार देर रात्रि की है। रोडवेज बस लखनऊ से मथुरा के लिए जा रही थी और बस में करीब 16 सवारी मौजूद थीं। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के फतेहाबाद कट पर एक ट्रक चालक अपने ट्रक को बैक कर रहा था। तभी तेज रफ्तार से बस ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। रोडवेज बस में बैठी सवारियों और बस परिचालक सहित करीब पांच सवारी घायल हो गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व एक्सप्रेसवे की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। ट्रक को थाना फतेहाबाद भेज दिया, वहीं क्षतिग्रस्त बस को रास्ते से हटा दिया है।
विज्ञापन
डॉ. योगिता गौतम हत्याकांड: बेटी की मौत के साथ टूट गए परिवार के सपने, एक साल बाद भी पेश नहीं की बालों की डीएनए रिपोर्ट
विज्ञापन