फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   roadside chowpattys of Agra will be buzzing In new year Russian dance will be seen here

नए वर्ष के स्वागत को तैयार ताजनगरी: गुलजार होंगी सड़क किनारे की चौपाटियां, जायके के साथ रशियन डांस का आनंद

Sun, 31 Dec 2023 03:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 31 Dec 2023 03:11 PM IST
सार

नए वर्ष के स्वागत के लिए ताजनगरी तैयार है। सड़क किनारे की चौपाटियां गुलजार होंगी। यहां जायके के साथ रशियन डांस का आनंद मिलेगा। 

विज्ञापन
roadside chowpattys of Agra will be buzzing In new year Russian dance will be seen here
नव वर्ष को लेकर युवाओं में उत्साह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में नए वर्ष पर शहर की चौपाटियां देर रात तक गुलजार रहेंगी। सदर बाजार, आवास-विकास कॉलोनी के स्ट्रीट बाजार, एमजी रोड के चाट बाजार आदि जगहों पर विशेष व्यंजनों की तैयारी हो चुकी है। गोलगप्पे, मोमोज, डोसा, भल्ला के अलावा इस बार कोरियन वेज कॉर्न डॉग, काजू, बादाम के भल्ले, चीज बुलेट आदि के जायकों का आप स्वाद ले सकेंगे।

विज्ञापन


नए वर्ष पर रूफ टॉप, रेस्तरां, होटल में लोगों के लिए खाने-पीने के लिए कई तरह के लजीज व्यंजनों के इंतजाम हैं। वहीं दूसरी तरफ स्ट्रीट फूड के दीवानों के लिए कुछ खास तरह के जायके तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें खाकर लोग नया अनुभव करेंगे। पुराने शहर की चाट गलियों के अलावा नए स्ट्रीट फूड के चटकारे अपने आप में खास होंगे।

विज्ञापन

काजू, पनीर, अखरोट के भल्ले

आलू का भल्ला तो सभी जानते और खाते हैं पर, मैं काजू, पनीर, अखरोट, बादाम का भल्ला बनाता हूं। 35 रुपये से लेकर 55 रुपये तक भल्ले की कीमत है। -सुनील कुमार, बदनाम चाट वाले, फुव्वारा बाजार

कई तरह की चाट के हैं स्टाल

कोरियन वेज कॉर्न डॉग, टाको चाट, नमकीन राजभोग चाट, चीज बुलेट आदि कई तरह की चाट नए साल पर मिलेगी। हमारे एमजी रोड स्थित चाट की स्टाल पर एक पीस 120 रुपये का शुरू है। -शशि भगत, भगत हलवाई एमजी रोड
विज्ञापन

roadside chowpattys of Agra will be buzzing In new year Russian dance will be seen here
नव वर्ष पर सजाया जा रहा खाटू श्याम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

मेले का किया आयोजन

सदर बाजार की चाट वाली गली में पनीर टिक्का, सोया चाप, वेज मोमोज, कई तरह के चाट, डोसा आदि के कई स्टाल हैं। नए साल के लिए खास मेले का भी आयोजन किया गया है।  -राजेश शुक्ला, सदर बाजार

लिली, गुलाब की मांग

नए साल पर अपनों को उपहार देने से ज्यादा चलन लिली, गुलाब, रजनीगंधा आदि फूलों के बंच व बॉस्केट की अधिक मांग है। हमारे यहां 200 से बुके शुरू है।  -मनीष कुशवाह, तोता का ताल, स्टाल संचालक

विज्ञापन

चौपाटी में जायके के साथ देखिए रशियन डांस

आगरा विकास प्राधिकरण की ताजनगरी फेज-2 में बनी आगरा चौपाटी पर नए वर्ष की पूर्व संध्या का जश्न उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। जहां देशभर के 25 तरह के जायकों के साथ रशियन डांस का भी लुत्फ लिया जा सकेगा। रात में जोरदार आतिशबाजी और नए साल के स्वागत के गीत भी गाए जाएंगे।

एडीए अधिकारियों ने बताया कि नए वर्ष की पूर्व संध्या पर इंटरनेशनल रशियन डांस ग्रुप शाइन क्रीड अपने ग्रुप के साथ आगरा चौपाटी पर प्रस्तुति देगा। रविवार रात 8 बजे से देर रात तक यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जहां आम लोग निशुल्क देख सकेंगे। यहां देर रात तक डीजे और ढोल की थाप के साथ युवा थिरक सकेंगे। देश भर के अलग अलग राज्यों के लजीज व्यंजनों का स्वाद भी यहां लिया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed