{"_id":"684f8aec1a3edb80bd0c3703","slug":"road-of-corruption-vayu-vihar-road-built-at-a-cost-of-five-crores-collapsed-within-a-month-2025-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार की सड़क: पांच करोड़ की लागत से बना वायु विहार रोड, एक महीने में ही धंस गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार की सड़क: पांच करोड़ की लागत से बना वायु विहार रोड, एक महीने में ही धंस गया
Mon, 16 Jun 2025 08:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Jun 2025 08:39 AM IST
सार
वायु विहार रोड निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत प्रभारी मंत्री से की गई। उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। वायु विहार मार्ग पांच करोड़ की लागत से बना, लेकिन एक महीने के अंदर ही धंस गया।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के पथौली तिराहा से बाबूजी चौराहे तक वायु विहार रोड निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत क्षेत्रीय लोगों ने प्रभारी व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से की है। उन्होंने इसकी तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
सड़क संघर्ष समिति के सचिव विजय पाल सिंह ने मंत्री को बताया कि पांच करोड़ की लागत से बनी सड़क एक महीने में ही धंस गई। 10 मई को उदय पैलेस के सामने सड़क धंसी। एक महीने बाद भी गड्ढा नहीं भरा गया। आगरा विकास प्राधिकरण ने करीब 2.5 किमी लंबी सड़क के लिए मेसर्स भगवती बिल्डर्स को पांच करोड़ रुपये का ठेका दिया था।
ये भी पढ़ें - बर्बरता की सारी हदें पार: मासूम को खंभे से बांधकर पीटा, नाजुक अंगों पर लगाई मिर्च, वो चीखता रहा...नहीं आया रहम
ये भी पढ़ें - बर्बरता की सारी हदें पार: मासूम को खंभे से बांधकर पीटा, नाजुक अंगों पर लगाई मिर्च, वो चीखता रहा...नहीं आया रहम
विज्ञापन
विज्ञापन
10 साल से जर्जर पड़ी इस सड़क को बनवाने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने विरोध, प्रदर्शन और ज्ञापन दिए थे। तत्कालीन मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने एडीए को सड़क बनाने, फुटपाथ, डिवाइडर व अन्य सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए थे। मंत्री ने सड़क की तकनीकी जांच, फर्म के विरुद्ध एफआईआर और एडीए इंजीनियर्स से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें - UP Weather: यूपी में प्री-मानसून ने दी दस्तक, आगरा में झमाझम बारिश...गर्मी से मिलेगी राहत
ये भी पढ़ें - UP Weather: यूपी में प्री-मानसून ने दी दस्तक, आगरा में झमाझम बारिश...गर्मी से मिलेगी राहत