फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road laid just a day ago caves in again in front of Shahjahan Park.

Agra News: एक दिन पहले बनाई सड़क, शाहजहां पार्क के सामने फिर धंसी

Fri, 26 Jun 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Road laid just a day ago caves in again in front of Shahjahan Park.
शाहजहां गार्डन के पास एक दिन पहले बनी सड़क धस गई। संवाद
आगरा। नमामि गंगे के तहत शाहजहां पार्क के सामने 1600 मिमी. व्यास की सीवर लाइन बिछाई गई, जिस पर जलनिगम ने बुधवार को सड़क का निर्माण कराया, लेकिन एक दिन बाद ही सड़क फिर से धंस गई। महज 10 दिन के अंदर इस सड़क पर दूसरी बार धंसने के कारण बड़ा गड्ढा हुआ है। पूर्व में दो कारें इस गड्ढे में गिरकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं।
विज्ञापन

गड्ढे की सूचना पर जलनिगम ने शाम को बैरिकेडिंग कराई है और इसके लिए जलकल विभाग की पानी की लाइन में लीकेज पर ठीकरा फोड़ा है। आगरा किला के पास से खैराती टोला सीवेज पंपिंग स्टेशन और वहां से धांधूपुरा के 100 एमएलडी एसटीपी तक जलनिगम 1600 मिमी. व्यास की सीवर लाइन बिछा रहा है। करीब 40 मीटर पाइप बिछाने और इंटरकनेक्शन का काम बाकी है। पुरानी मंडी चौराहे से शाहजहां पार्क तिराहे के बीच सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क धंसी तो बुधवार को ही कार्यदायी संस्था विश्वराज एनवायरमेंट ने इसका निर्माण कराया था। डामरीकरण के महज 24 घंटे के अंदर सड़क फिर धंस गई और गहरा गड्ढा हो गया।
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए खतरनाक हुई रोड

पुरानी मंडी सड़क पर जैसे ही निकला, वैसे ही सड़क धंस गई। कार का पिछला पहिया फंस गया, जिसे जैसे-तैसे निकाला। यह सड़क कई बार धंस चुकी है। पर्यटकों के लिए यह सड़क खतरनाक हो गई है। - तुषार अरोड़ा, कार स्वामी
विज्ञापन
विज्ञापन

खुदाई करके वजह जांचेंगे

हमारी सीवर लाइन में अभी पानी नहीं है, ऐसे में लीकेज नहीं हो सकता। नजदीक से जलकल की पानी की लाइन निकल रही है, संभवत: उसी के लीकेज से सड़क धंसी है। हमारी टीम ने बैरिकेडिंग कर दी है। खुदाई कर जांच करेंगे कि आखिर सड़क धंसने की वजह क्या है। -आरपी सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, जलनिगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed