फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road in mainpuri

मैनपुरी: सड़क को बनाया दुकान, कहां चले इंसान

Tue, 02 Mar 2021 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
road in mainpuri
राधारमन रोड पर सड़क पर पड़ी बालू और गिट्टी। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सड़क पर कहीं गिट्टी का ढेर लगा है तो कहीं मोरंग पड़ा है। वाहन चालकों का निकलना तो दूर राहगीरों का पैदल चलना भी दुश्वार हो रहा है। अतिक्रमण के चलते आए-दिन जाम के हालात उत्पन्न होते हैं, तो कई बार हादसे भी होते हैं। जिम्मेदार इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसा ही कुछ हाल है शहर के फोरलेन बाईपास, आगरा बाईपास, स्टेडियम के पास, आगरा रोड, देवी बाईपास रोड, औंछा रोड आदि स्थानों का। जिले के प्रमुख मार्गों पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानें संचालित हैं। दुकानदारों ने सड़कों को डंपिंग ग्राउंड बना रखा है। स्थिति यह है कि सड़क किनारे गिट्टी और मोरंग के ढेर लगे हुए हैं। सड़क पर हुए अतिक्रमण से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं सड़क पर फैली मोरंग और गिट्टी से हादसे भी हो रहे हैं। इस ओर न तो पुलिस ने ध्यान दिया है और न ही परिवहन विभाग ने। यातायात माह में भी इस मुद्दे पर अफसरों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

यह है प्रमुख वजह
शहर में लंबे समय से अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चला है। इसकी वजह से ही स्थानीय लोग और राहगीर अतिक्रमण का दंश झेल रहे हैं। जिले में जनवरी के शुुरुआती दिनों में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बात की थी। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी थी। शहर में मात्र एक-दो जगह अतिक्रमण हटवाकर औपचारिकता की गई। लेकिन व्यापक रूप से अभियान नहीं चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन बाईपास
शहर स्थित फोरलेन बाईपास पर नमन कृष्णा पेट्रोल पंप के पास बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता ने मोरंग मे ढेर सड़क किनारे लगा रखे हैं। इससे यातायात बाधित होता है। फोरलेन बाईपास होने के चलते वाहनों की रफ्तार यहां अधिक रहती है। दोपहिया वाहन चालकों के ब्रेक लगाते ही गिट्टी और मोरंग हादसे का कारण बनती है।
आगरा बाईपास
करहल चौराहा के पास आगरा बाईपास पर बिल्डिंग मैटेरियल की कई दुकानें हैं। अधिकांश दुकानदारों ने गिट्टी, मोरंग के ढेर सड़क पर ही लगा रखे हैं। कई दुकानदार तो सरिया का कारोबार भी सड़क पर ही कर रहे हैं। इससे इस प्रमुख मार्ग पर यातायात प्रभावित रहता है और हादसे का खतरा भी बना रहता है।
स्टेडियम के पास
शहर स्थित स्टेडियम के पास संचालित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान संचालक ने भी सड़क पर ही गिट्टी और मोरंग का ढेर लगा रखा है। यह ढेर यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करते हैं। वहीं हादसे का कारण भी बनने हैं। आगरा बाईपास रोड होने के चलते इस मार्ग पर ट्रैफिक अधिक रहता है।

बोले लोग
सड़क पर फैले अतिक्रमण से यातायात प्रभावित होता है। अधिकांश बिल्डिंग मैटेरियल संचालक कारोबार सड़क घेरकर ही करते हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए।
-तेजपाल सिंह, राजीव गांधीनगर
अतिक्रमण पर प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। अतिक्रमण से आमजन को परेशानी उठानी पड़ती है। दुकानदार भी जनहित का ध्यान रखें।
-राममोहन, नगला दौलत
सड़क किनारे फैला अतिक्रमण हटना चाहिए, फिर चाहे वह गिट्टी और मोरंग के ढेर ही क्यों न हों। प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।
-चंद्रप्रकाश, आगरा रोड
मोरंग पर दोपहिया वाहन फिसल जाते हैं। ऐसे में सड़क किनारे फैली मोरंग खतरे का कारण बनती है। दुकानदारों को माल रखने के लिए जगह की व्यवस्था करनी चाहिए।
-मुकुट सिंह, करहल चौराहा
वर्जन
फुटपाथ और सड़क पर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं किया जा सकता है। अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई से बचने के लिए दुकानदार खुद ही अतिक्रमण हटा लें।
-अभय नरायन राय, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed