फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road diversion in jeonimandi

वाटरवर्क्स से जीवनीमंडी रोड पर 25 से मार्ग परिवर्तन

Wed, 23 Mar 2022 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
road diversion in jeonimandi
आगरा। वाटरवर्र्क्स से जीवनीमंडी मार्ग 25 मार्च से 12 अप्रैल तक आवागमन के लिए बंद रहेगा। यहां वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तन किया गया है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत ताजगंज को 24 घंटे पानी देने के लिए जीवनीमंडी रोड पर काली माता मंदिर के सामने पानी की पाइपलाइन गहराई में डालने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी कंपनी ने यहां लापरवाही करते हुए पहले सड़क की सतह से 6 इंच ऊपर पाइपलाइन बिछा दी थी। पाइपलाइन ऊपर होने के कारण एक साल से सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था। अब पाइपलाइन नीचे करने के लिए 19 दिन यहां मार्ग परिवर्तन रहेगा।
विज्ञापन

एसपी यातायात अरुण चंद के मुताबिक, वाटरवर्क्स से जीवनीमंडी तक काली माता मंदिर के सामने 1200 एमएम की पाइपलाइन को 50 मीटर की दूरी तक दोबारा बिछाने का कार्य होना है। इसको देखते हुए मार्ग परिवर्तित किया गया है। इस दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे जा सकेंगे वाहन
- वाटरवर्क्स चौराहे से जीवनीमंडी की तरफ आने वाले वाहन, जिनको यमुना किनारा होते हुए पुरानी मंडी या फतेहाबाद रोड की तरफ जाना है, वह सभी वाहन रामबाग चौराहे से थाना एत्माद्दौला के सामने होते हुए आंबेडकर पुल से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

- शहर के अंदर आने वाले सभी वाहन सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा से होकर फ्रीगंज होते हुए जाएंगे।
- हाथी घाट की तरफ से जीवनीमंडी होकर वाटरवर्क्स की ओर जाने वाले सभी वाहन आंबेडकर पुल के गोल चक्कर से पुल पर होते हुए थाना एत्माद्दौला स्मारक के सामने से रामबाग चौराहा होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed