फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road Block By Piling

सड़कें खोदने से आठ कॉलोनियों का रास्ता बंद

Fri, 09 Jul 2021 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Road Block By Piling
आगरा। नगर निगम ने 25 जून के बाद खोदाई पर रोक लगाई गई थी लेकिन यह मियाद बीते 15 दिन हो गए। जलनिगम पानी और सीवर लाइन बिछाने के लिए लगातार खोदाई कर रहा है। पश्चिमपुरी, मारुति इस्टेट, विनय नगर और कलाकुुंज, अरविंद पुरम में खोदाई करने से आठ कॉलोनियों का रास्ता बंद हो गया। पानी और सीवर की पाइपलाइनें मुख्य मार्गों पर बिछाने के बाद मिट्टी भी नहीं हटाई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में आज से तीन दिन तक बारिश के आसार हैं। ऐसे में बारिश हुई तो इन क्षेत्रों में दलदल हो जाएगा। खोदाई के बाद मिट्टी छोड़ देने से लोग घर से निकलने में भी बच रहे हैं।
विज्ञापन

मारुति एस्टेट में कलाकुं ज रोड के सामने जलनिगम ने पानी की लाइन बिछाने के लिए खोदाई कर दी। बुधवार रात से शुरू की गई खोदाई के कारण सुभाष नगर, कला कुंज, बालाजीपुरम के लोगों का मारुति एस्टेट होकर बोदला रोड जाने का रास्ता बंद हो गया। सिंपकिंस स्कूल के गेट के सामने से रेस्टोरेंट तक खोदाई के बाद मिट्टी सड़क पर ही छोड़ दी गई है, जिससे इन क्षेत्रों के लोगों को 4 किमी तक घूमकर निकलना पड़ रहा है। अलबतिया रोड पर पहले ही सड़क के दोनों किनारों पर खोदाई से हालात खराब हैं।
विज्ञापन

दर्द: बारिश से इलाका बनेगा दलदल
जब मेयर और नगर आयुक्त ने खोदाई की मियाद तय कर दी तो अब खोदाई क्यों हो रही है। ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। मानसून में हमारा इलाका दलदल हो जाएगा। पूरी सड़क दोनों किनारों और बीच में खोद दी है। लोग कहां से निकलेंगे। कोई एक कोना तो छोड़ते। - केके भारद्वाज, बालाजीपुरम
विज्ञापन
विज्ञापन

चार किमी घूमकर जाना पड़ा
सुबह ऑफिस के लिए निकला तो रास्ता खोदाई के कारण बंद था। चार किमी घूमकर जाना पड़ा। रात में आया तो दूसरी ओर खोदाई शुरू हो गई। बारिश आने पर घर से निकलना बंद हो जाएगा और कोई इन गड्ढों में गिरकर हादसे का शिकार होगा। - शिवेंद्र सक्सेना, कलाकुंज
मुसीबत: अरविंदपुरम में तोड़ी पानी की लाइन, खोदाई से फंसी कारें
आगरा। पश्चिमपुरी में अमल गार्डन गेट नंबर दो के सामने अरविंद पुरम में सीवर लाइन बिछाने और मैनहोल बनाने के काम के दौरान पानी की पाइपलाइन टूट गई। इस वजह से जहां सीवर लाइन बिछाई गई, उन गड्ढों में पानी भरने से मिट्टी धंस गई, जिसमें रात में घर लौट रहे लोगों की कारें फंस गईं। सड़क के बीचोबीच बिछाई जा रही सीवर लाइन में मिट्टी दो फु ट तक धंस गईं। कॉलोनी में 60 से ज्यादा घरों का रास्ता रुक गया। 20 दिनों से गली में सीवरलाइन का काम पूरा नहीं किया जा सका। अब बारिश में क्षेत्र के लोगों में दहशत है कि घर से दो पहिया और चार पहिया वाहन कैसे निकल पाएंगे। अरविंद पुरम निवासी महेंद्र सिंह का कहना है कि घर में बीमार और बुजुर्ग हैं, जिन्हें डॉक्टर के पास ले जाना भी मुश्किल है। श्रुति का कहना है कि रात में कार फंस गई, जिसे निकालना मुश्किल हो गया। जलनिगम के ठेकेदार को मिट्टी भरने को कहा था, लेकिन लोगों की शिकायतों को अनसुना कर दिया। अब घर में ही कैद हैं। जरूरत का सामान और दवाएं तक लेने नहीं निकल पा रहे।
दलील: बारिश से होगा कॉम्पेक्शन
25 जून तक मियाद तय की थी, लेकिन हम उन सड़कों पर खोदाई कर रहे हैं, जिन्हें नगर निगम 15वें वित्त आयोग से बनाएगा। इसलिए अभी मानसून न आने पर खोदकर पाइपलाइन डाल रहे हैं ताकि नई सड़क बनने के बाद कोई खोदाई न हो और बारिश से कॉम्पेक्शन भी अच्छी तरह से हो जाए। - महेश कुमार गौतम, प्रोजेक्ट मैनेजर, जलनिगम विश्व बैंक इकाई

अधूरा काम नहीं छोड़ सकते
कुछ जगहों पर सीवर लाइन का मैनहोल से कनेक्शन का काम किया जा रहा है। अधूरा काम नहीं छोड़ सकते, जिससे बारिश के बाद सड़क बनाने में दिक्कत आएगी और प्रोजेक्ट लेट होगा। इसलिए अभी बारिश न होने के कारण कनेक्शन का काम कर रहे हैं।
यदुनाथ सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, जलनिगम निर्माण इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed