फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road between Taj Mahal and fort has sunk in in Agra  G-20 guests will go through this route

जी-20:  ताजमहल से किला के बीच धंस गई सड़क, इसी रास्ते से जाएंगे मेहमान, 24 घंटे बाद भी नहीं भरा गड्ढा

Sun, 15 Jan 2023 02:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Jan 2023 02:28 PM IST
सार

भारत में जी-20 की होनी वाली पहली बैठक आगरा में प्रस्तावित है। इसके लिए नगर निगम व जिला प्रशासन तैयारियां कर रहा है। जी-20 के मेहमान जिस रास्ते से ताजमहल घूमने के बाद किला जाएंगे शुक्रवार को उस रास्ते की सड़क धंस गई। यहां बड़ा गड्ढा हो गया। 

विज्ञापन
road between Taj Mahal and fort has sunk in in Agra  G-20 guests will go through this route
ताजमहल से किला के बीच धंसी सड़क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पुरानी मंडी चौराहे से आगरा किला के बीच शुक्रवार की रात मुख्य सड़क धंस गई। इससे यहां बड़ा गड्ढा हो गया। यह 24 घंटे से ज्यादा अनदेखी और लापरवाही के कारण खुला रहा। शाम को क्षेत्रीय लोगों ने यहां पेड़ की टहनियां तोड़कर लगाईं ताकि रात के अंधेरे में कोई हादसे का शिकार न हो जाए। घने कोहरे में यहां किले की ओर जाने पर इस गड्डे में वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना है। 

विज्ञापन


इसी जगह से आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी ने ताजगंज के लिए 24×7 पानी की पाइप लाइन बिछाई है, जो जगह-जगह से बार-बार धंस रही है। हैरतअंगेज पहलू ये है कि यही वह मुख्य सड़क है, जिससे ताजमहल देखने के बाद जी-20 के मेहमान आगरा किला देखने के लिए जाएंगे। नगर निगम, आगरा स्मार्ट सिटी, पीडब्ल्यूडी और कैंट बोर्ड के बीच जवाबदेही की जगह यह गड्ढा लोगों की परेशानी दिन भर बढ़ाता रहा। 

विज्ञापन

जीवनी मंडी में दो जगह फिर लीकेज, बर्बाद हुआ गंगाजल

जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से निकली पानी की 28 इंच की लाइन फिर से दो जगह लीक हो गई। जलकल विभाग ने दो दिन पहले ही लीकेज लाइनों की मरम्मत कराई थी। यहां गंगाजल बर्बाद होता रहा। कृष्णा कालोनी के पास और पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर लीकेज के कारण गड्ढा हो गया। जलकल विभाग के सचिव वीबी सिंह ने बताया कि 28 इंच लाइन की मरम्मत एक जगह हो गई, पर दूसरी जगह कॉलर लगाया जाना है। इसलिए मकर संक्रांति के त्योहार को देखते हुए आपूर्ति चालू करा दी गई थी। त्योहार बाद दोपहर में कॉलर लगाने का काम किया जाएगा। लोगों की परेशानी देखते हुए यह बदलाव किया गया है। जो लीकेज हैं, वह सुबह 10 बजे की सप्लाई के बाद ठीक कराए जाएंगे ताकि शाम की आपूर्ति प्रभावित न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलबतिया रोड पर तोड़ दी पानी की लाइन

जलनिगम द्वारा बालाजीपुरम् में पानी की लाइन के इंटरकनेक्शन के काम के दौरान पानी की लाइन टूट गई, जिससे हजारों लीटर गंगाजल बर्बाद हो गया वहीं, अलबतिया रोड पर पूरे दिन ट्रैफिक बाधित रहा। अलबतिया रोड पर बालाजीपुरम कालोनी की पुलिया पर ही यह मरम्मत कार्य चलता रहा, जिससे निकाली गई मिट्टी इस तरह से रखी गई कि सड़क पर आवागमन बंद हो गया। यहां अवधपुरी, अलबतिया रोड की 40 से ज्यादा कालोनियों के लोग निकलते हैं, जिन्हें मारुति एस्टेट से घूमकर निकलना पड़ा। जेसीबी से यहां खुदाई की गई तो पूरी कीचड़ सड़क पर ही एकत्र कर दी गई। पैदल निकलने वालों को यहां जगह नहीं मिली। 

खेरिया मोड़ पर इंटरकनेक्शन से नहीं मिला पानी

मकर संक्रांति पर पानी के लिए खेरिया मोड़, ईदगाह, अर्जुन नगर, अजीत नगर क्षेत्र के 40 हजार से ज्यादा लोग परेशान रहे। जलकल विभाग द्वारा पानी के लिए बिछाई जारही लाइन के इंटरकनेक्शन के काम के कारण यहां देर रात तक पानी नहीं मिला, जिस पर लोगों ने हंगामा काटा। क्षेत्रीय निवासी राजकुमार नागरथ ने कहा कि सप्ताह में तीन से चार दिन कोई न कोई लाइन टूट रही है, जिस वजह से पानी नहीं मिलता। कोई ऐसा त्योहार नहीं है, जिसमें पानी उपलब्ध हो। हर दिन समस्या हो रही है। वहीं जलकल विभाग के अभियंता रंजीत सिंह ने बताया कि इंटरकनेक्शन के काम के दौरान लोगों ने काम रुकवाने के प्रयास किये, इसलिए देरी हुई और शाम को तय समय पर जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई। देर रात तक काम पूरा करने के बाद जलापूर्ति बहाल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed