फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road accident, road jam

सड़क हादसा: रोडवेज बस की चपेट में आने से किसान की मौत

Sat, 14 Dec 2019 01:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
road accident, road jam
13एमएनपी-21-बिछवां में सड़क हादसे में किसान की मौत के बाद जानकारी लेते एएसपी व एसडीएम - फोटो : MAINPURI
बिछवां। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने शुक्रवार की सुबह करीमगंज गांव के पास सड़क पार कर रहे किसान को चपेट में ले लिया। किसान की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक यहां वाहनों की रफ्तार थमी रही। एएसपी और एसडीएम के आदेश पर जाम खुल सका।
विज्ञापन

गांव करीमगंज निवासी 55 वर्षीय किसान रामरतन पाल शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे शौच के लिए खेत पर जा रहे थे। सड़क पार करते समय कुरावली की ओर से आ रही बस उन्हें रौंदती हुई निकल गई। जानकारी होते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन सड़क पर बैठ गए। मुआवजे के साथ ही ब्रेकर बनवाए जाने की मांग करने लगे। एएसपी ओमप्रकाश सिंह, एसडीएम रजनीकांत ने बस चालक पर कार्रवाई और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

जाम लगाए लोग पुलिस की कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। वह डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े हुए थे। कई बार जब पुलिस ने सख्ती करनी चाही तो लोग भड़क गए। एएसपी और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण जाम लगाए हुए थे। वहीं कुछ ग्रामीण बस का पीछा कर रहे थे। चालक बस को मैनपुरी वर्कशॉप में खड़ा करने के बाद भाग गया था। ग्रामीणों ने वर्कशॉप पहुंचकर बस को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया।
थाना एलाऊ क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बाइक से गांव जा रहे युवक को किसी वाहन ने रौंद दिया। गंभीर हालत में परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव परसादपुर निवासी 28 वर्षीय अरविंद कुमार शुक्रवार को किसी काम से शहर आया हुआ था। शाम करीब तीन बजे वह बाइक से वापस गांव लौट रहा था। बाइक जब गांव एलाऊ के पास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रहे वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार युवक शहर से खरीदारी करने गया था। संवाद
एनएच पर बिधूना चौराहा के पास बृहस्पतिवार की रात डीसीएम और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के चलते मार्ग पर करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा।

थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात इटावा की ओर से वारदाना लाद कर आ रही एक डीसीएम बिधूना चौराहा के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक सुनील सिंह निवासी गांव बाउत थाना बलरई जनपद इटावा गाड़ी में फंस गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटता देख चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेई ने डीसीएम में फंसे घायल चालक व परिचालक को बाहर निकाला। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाने के बाद जाम खुलवाया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed